हरिदेव जोशी विवि के दीक्षांत समारोह में हंगामा, राज्यपाल से डिग्री लेने पर अड़े छात्र, जानें पूरा मामला

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह आज जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और कुलगुरु प्रो. नंदकिशोर पांडेय मौजूद रहें। समारोह के दौरान राज्यपाल ने सफलता प्राप्त करने वाले छात्राओं को डिग्री प्रदान की। हालांकि कार्यक्रम के दौरान बवाल भी हुआ जब कुछ छात्र राज्यपाल के हाथों से डिग्री लेने को लेकर अड़ गए।
छात्रों ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल ने कुछ चुनिंदा और रैंक हासिल करने वालों को सम्मानित किया और उन्हें डिग्री दी। इसके बाद राज्यपाल दीक्षांत समारोह से रवाना हो गए। इस पर वहां मौजूद छात्रों ने नाराजगी जताई। राज्यपाल जब आॅडिटोरियम के गेट से निकलने लगे तो छात्र गेट के आगे लेट गए। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में राज्यपाल को दूसरे गेट से निकाला लेकिन छात्र एक बार फिर मेन गेट के आगे धरना देकर बैठ गए।
हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम के दौरान बवाल हुआ। जब कुछ छात्र राज्यपाल के हाथों से डिग्री लेने को लेकर अड़ गए...!#haridevjoshipatrakaritauniversity #3rdconvocation #convocation #viralvídeo #viralnews #trendingnews pic.twitter.com/plVF5DrGVV
— Bharat Raftar TV (@BharatRaftarTV) March 25, 2026
इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने छात्रों को जबरन हटाया। इसके बाद छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। हालांकि कुछ देर समझाइश के बाद छात्र मान गए। छात्रों के गुस्से को देखते हुए डिप्टी सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने मोर्चा संभाला और सभी छात्रों को डिग्रियां दी। इसके बाद विरोध शांत हुआ। वहीं डिग्री लेने आए छात्रों ने बताया कि खाने की प्लेट को लेकर भी विश्वविद्यालय की ओर से भेदभाव किया गया। छात्रों ने कहा कि विवि प्रशासन की ओर से अभिभावकों को साथ आने के लिए कहा गया था। लेकिन सभी के लिए व्यवस्थाएं नाकाफी थी।
इस लिंक को शेयर करें

