गर्भवती महिला से छेड़छाड़ मामले में लापरवाही पर CI लाइन हाजिर, एक और अधिकारी पर गिरी गाज, जानें पूरा मामला

गर्भवती महिला से छेड़छाड़ मामले में लापरवाही पर CI लाइन हाजिर, एक और अधिकारी पर गिरी गाज, जानें पूरा मामला
राजस्थान
05 May 2026, 01:58 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Jaipur News: जयपुर में देर रात पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने एक साथ 5 पुलिस निरीक्षकों के तबादले कर दिए। इसमें जवाहर सर्किल थाने के प्रभारी आशुतोष कुमार भी शामिल हैं। आशुतोष को अब लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन पर यह कार्रवाई दो महीने पहले मालवीय नगर क्षेत्र में गर्भवती महिला से हुई छेड़छाड़ के संदर्भ में की गई है। इससे पहले इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया था ऐसे में अब मंगलवार को थाना प्रभारी पर ये कार्रवाई हुई है।

इसके अलावा 4 अन्य निरीक्षकों को भी इधर-उधर किया गया है। जवाहर सर्किल थाने में अब आशुतोष की जगह महेश चंद गुर्जर को जिम्मेदारी मिली है। वहीं जवाहर नगर थाने में अब सरला यादव को निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं बजाज नगर थाने में जितेंद्र कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बजाज नगर की थाना प्रभारी पूनम चैधरी को भी लाइन हाजिर किया गया है।

ये भी पढ़ेंः राजेंद्र राठौड़ ने ढहाई ममता बनर्जी की अजेय सीट, क्या राजस्थान या दिल्ली से मिलने वाला है कोई ‘गिफ्ट’?

जानें क्यों हुई कार्रवाई?

बता दें कि 16 अप्रैल को मालवीय नगर क्षेत्र में राहुल गुर्जर नाम के युवक ने गर्भवती महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ की थी। इसके बाद मामले में पुलिस ने ढिलाई बरती और आरोपी युवक से मामूली पुछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। इसके बाद मामले को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया तो पुलिस फिर हरकत में आई और आरोपी राहुल गुर्जर को अरेस्ट किया। ऐसे में अब कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए सीआई आशुतोष को लाइन हाजिर कर दिया है।

कमिश्नर के आदेशानुसार अब तक 2 सीआई को लाइन हाजिर किया गया है। इस कार्रवाई से कमिश्नर ने महकमे को मैसेज दिया है कि महिला सुरक्षा जैसे मामलों में बिल्कुल भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं नए प्रभारियों की नियुक्ति के बाद लोगों को आशा है कि पुलिस की कार्यशैली में बहुत सुधार होगा।

ये भी पढ़ेंः ये कैसी कलेक्टर...पहले नहीं माना कोर्ट का आदेश, अब ऑफिस से गायब, कर्तिका शुक्ला की मनमानी, सामान कुर्क करने पहुंची टीम को बाहर रोका


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.