झुंझुनूं में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर

झुंझुनूं में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर
राजस्थान
26 Apr 2026, 03:24 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

राजस्थान केे झुंझुनूं में एक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल है जिसका एसएमएस हाॅस्पिटल जयपुर में इलाज चल रहा है। तीनों युवक जागरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को माॅच्यूरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

हादसे के बाद पुलिस ने बताया कि हादसा धनूरी थाना क्षेत्र में रात करीब 1 बजे हुआ। युवकों के नाम सुनील शुक्ला, गौरव सैनी, जितेंद्र वालिया और विजय हैं। तीनों दोस्त थे और रात को सोनासर स्थित हीरा की ढाणी में जागरण कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम के बाद वापस लौटते समय उनकी कार झुंझुनूं से 5 किलोमीटर पहले अनियंत्रित हो गई और खेत में जाकर पलट गई।

ये भी पढ़ेंः जयपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग के दो बदमाश अरेस्ट

खेत के दूसरे छोर पर मिला शव

हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस की मानें तो कार की स्पीड ज्यादा थी इस दौरान हाईवे पर अचानक आवारा पशु आ गया इसके बाद ये हादसा हो गया। हादसे के बाद स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे और युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हालांकि एक युवक का शव कार से निकलकर खेल के दूसरे किनारे पर जाकर घिर गया। जिसको खोजने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

ये भी पढ़ेंः सीएम भजनलाल शर्मा की फिर फिसली जुबान, सीजेआई सुर्यकांत मिश्रा को बताया 'भारत सरकार के मुख्य न्यायाधीश'


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.