पहली ही पोस्टिंग में बन गई घूसखोर, महिला SDM ने ली 60 हजार रुपये की रिश्वत

पहली ही पोस्टिंग में बन गई घूसखोर, महिला SDM ने ली 60 हजार रुपये की रिश्वत
राजस्थान
17 Apr 2026, 05:41 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Karauli SDM Bribe: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की एक बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है, जिसमें SDM काजल मीणा को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक तंत्र में फैले भ्रष्टाचार की समस्या को उजागर कर दिया है और सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं।

60 हजार रुपए की ली है रिश्वत

ACB को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि SDM काजल मीणा ने एक प्रशासनिक कार्य को पूरा करने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले की जानकारी ACB को दी, जिसके बाद एजेंसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाने का फैसला किया।

बताया जा रहा है कि ACB की टीम ने पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही तय रकम 60 हजार रुपये आरोपी तक पहुंची, टीम ने मौके पर ही छापा मारकर SDM काजल मीणा को रंगे हाथों पकड़ लिया। ये पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई थी ताकि आरोपी को भनक न लगे और वह बच न सके।

SDM की रीडर और बाबू भी धरा गया

इस कार्रवाई के दौरान SDM के रीडर और बाबू को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इस पूरे मामले में कथित रूप से शामिल थे। ACB का मानना है कि ये केवल एक शख्स का मामला नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क भी हो सकता है। इसलिए तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे मामले की परतें खोली जा सकें और यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की गतिविधियां कब से चल रही थीं।

फिलहाल ACB की टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या इससे पहले भी इसी तरह रिश्वत ली गई थी या नहीं। इस गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और अन्य अधिकारियों के बीच भी सतर्कता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- भाटी के बाद अब नरेश मीणा से भिड़ेंगी टीना डाबी, सुलग रही इनकी सियासत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.