किरोड़ी लाल मीणा को IAS टीना डाबी ने पछाड़ा! आखिर क्या कर दिया ऐसा कमाल?

किरोड़ी लाल मीणा को IAS टीना डाबी ने पछाड़ा! आखिर क्या कर दिया ऐसा कमाल?
राजस्थान
24 Apr 2026, 05:58 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Tina Dabi and Kirodi Lal Meena: देश की सबसे चर्चित IAS अधिकारी टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार उन्होंने किरोड़ी लाल मीणा को पछाड़ दिया है। जी हां, दरअसल IAS टीना डाबी ने जनसुनवाई में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। टोंक में अभी टीना डाबी को आए एक महीना भी नहीं हुआ और उन्होंने एक ही दिन में, लगातार 7 घंटे तक बिना रुके, 196 लोगों की फरियाद सुनी और उनका मौके पर ही निस्तारण करवाया।

भारत नहीं करता दावों की पुष्टि

हैरानी की बात ये है कि अब सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट वायरल हो रही है जिनमें खुद कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में पहली बार ऐसी महिला कलेक्टर देखी है जिसने 7 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ जनसुनवाई की। हालांकि भारत रफ़्तार इन पोस्ट की दावों की पुष्टि नहीं करता है। क्योंकि किरोड़ी लाल मीणा ने आधिकारिक तौर पर इसकी ना तो पुष्टि की है और ना ही ऐसा कोई बयान दिया। हालांकि इस बात पर भी गौर करना होगा कि टीना डाबी जहां भी जाती हैं, या तो लोग उनकी तारीफों के पुल बंधने लगते हैं और या फिर वो किसी बड़े विवादों में फास जाती है काफी बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है।

लोग कर रहे टीना डाबी की तारीफ

टोंक में पहली बार कलेक्टर ऑफिस के बाहर SDM और DSP खुद लाइन लगवाते नजर आए। टोकन सिस्टम से सुनवाई हुई और टीना डाबी ने सिर्फ फाइलें नहीं देखीं, बल्कि बिजली-पानी और सीवरेज की समस्याओं के लिए अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं के साथ मौके पर भेजा। बिना थके, बिना रुके जनता की समस्याओं को सुनना और उन्हें हल करना—टीना डाबी का ये अंदाज हर उस सरकारी कर्मचारी के लिए एक मिसाल है जो कुर्सी पर बैठकर काम टालने की आदत रखता है। सोशल मीडिया पर अब चर्चा ये है कि क्या टीना डाबी ने जनसुनवाई के मामले में किरोड़ी लाल मीणा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है? क्या राजस्थान को वाकई एक ऐसी अफसर मिल गई है जो जनता की समस्याओं का 'इंस्टेंट' समाधान करती है?

ये भी पढ़ें- बेनीवाल का समर्थन सिर्फ नागौर तक बाहर तो बीजेपी ही रहेगी- ये क्या बोल रहे हैं हनुमान के समर्थक


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.