1 मई से महंगा हो गया LPG गैस सिलेंडर, गरीबों के 5 किलो सिलेंडर के भी बढ़ा दिए दाम, जानिए आपके शहर में क्या है रेट?

LPG Cylinder Price Hike: भारत में 1 मई 2026 से LPG की कीमतों में बदलाव लागू हो गया है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल 19 किलो LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए, जबकि घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया। कीमतों में ये बढ़ोतरी सीधे होटल-रेस्टोरेंट और इंडस्ट्री सेक्टर पर असर डालेगी। उपभोक्ता के लिए राहत ये है कि घरेलू सिलेंडर के दाम इस बार भी स्थिर रहे हैं।
देश में क्या हैं नए रेट?
देश में एक मई से कॉमर्शिएल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। नई दिल्ली में सिलेंडर का दाम 993 रुपए बढ़े हैं। वहीं जयपुर (Jaipur gas cylinder rate) में भी 993 रुपए बढ़कर 3,099 प्रति सिलेंडर हो गया। वहीं घरेलू LPG रेट (14.2 kg) वाले सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर का रेट अब 3,000 के ऊपर पहुंच गया है। जिससे बाजार की लागत बढ़ना तय है।
5 किलो सिलेंडर में भी बढ़ा दिए दाम
इतना ही नहीं कॉमर्शिएल LPG सिलेंडर के नाम पर 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए हैं। छोटू सिलेंडर अब 241 रुपए महंगा कर दिया गया है। जिसके बाद अब इसके दाम 1,550 से 1700 रुपए के बीच हो गए हैं। सामान्यतः छोटा सिलेंडर मजदूर, और वो लोग जो अकेले किसी दूसरे राज्य या शहर में जाकर रह रहे हैं, जिनका कोई स्थाई निवास स्थान नहीं हैं. वो लोग इस्तेमाल करते हैं।
राजस्थान और राष्ट्रीय स्थिति
पूरे देश में घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर स्थिर दर पर मिल रहा है। वहीं कमर्शियल LPG के दाम बढ़ने का कारण दुनिया भर में ऊर्जा संकट और अंतर्राष्ट्रीय गैस कीमतों में उछाल बताया जा रहा है। अंतरेराष्ट्रीय स्तर पर LPG की थोक कीमत बढ़ी हैं। इधर कच्चे तेल की लागत में तेजी से रिफाइनरी कॉस्ट बढ़ गई है। ऐसे में कमर्शियल सेगमेंट पर सब्सिडी नहीं होने से पूरा बोझ उपभोक्ता पर आता है। इधर ऑइल कंपनियों का कहना है कि ये बदलाव वैश्विक बाज़ार में दबाव के मुताबिक किया गया है।
आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा?
घरेलू उपभोक्ताओं पर कोई बोझ नहीं बढ़ा है। रेस्टोरेंट, ढाबा और होटल कारोबारियों के लिए खर्च बढ़ेगा। वहीं अब खाद्य पदार्थों और बाहरी खाने-पीने के दामों में आने वाले दिनों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- Gold Silver Rate Today: 1 मई से सस्ता या महंगा हुआ सोना-चांदी, जानिए क्या हैं जयपुर में भाव?
इस लिंक को शेयर करें

