Gold Silver Rate Today: 1 मई से सस्ता या महंगा हुआ सोना-चांदी, जानिए क्या हैं जयपुर में भाव?

Gold Silver Rate Today: 1 मई से सस्ता या महंगा हुआ सोना-चांदी, जानिए क्या हैं जयपुर में भाव?
Trending News
01 May 2026, 09:42 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Gold Silver Price today: मई की शुरुआत सोना खरीददारों के लिए महंगी साबित हो रही है। घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज 24 कैरेट सोने के दाम में बढ़त दिखी, जबकि चांदी का बाजार कमजोर खुला। ग्लोबल इंडेक्स और डॉलर इंडेक्स के असर से कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

भारत में (Gold Silver Rate in India) 24 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम) 1,50,800 से 1,50,850 रुपए के बीच चल रहा है। इसकी 22 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम) 1,38,200 से 1,38,300 के बीच चल रहा है। देश में सोना आज लगभग 20 से 30 रुपए प्रति ग्राम महंगा हुआ है। वहीं बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में कीमतें लगभग इसी दायरे में रहीं।

जयपुर, राजस्थान में क्या भाव है सोना?

राजस्थान (Gold Silver Rate in Rajasthan) के कई जिलों, खासकर जयपुर, कोटा और जोधपुर में आज सोने में हल्की तेजी दिखी। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए बढ़कर 1,50,820 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए बढ़कर 1,38,260 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है।

भारत में चांदी का रेट

भारत में चांदी का रेट (1 किग्रा) 2,49,800 से 2,50,000 के बीच चल रहा है। वहीं 10 ग्राम का रेट 2,498 से 2,500 के बीच चल रहा है। चांदी आज लगभग 100 रुपए प्रति किलो सस्ती हुई है।

ये भी पढ़ें- डिजिटल वसीयत: आपकी मौत के बाद कौन हैंडल करेगा आपका सोशल मीडिया अकाउंट, अब खुद

जयपुर, राजस्थान में क्या हैं रेट?

जयपुर में (Gold Silver Rate in Jaipur) चांदी 100 रुपए और गिरकर 2,49,900 रुपए प्रति किलो हो गई है। वहीं 10 ग्राम चांदी का भाव 2,499 रुपए जारी हुआ है। सर्राफा बाजार में चांदी की मांग कम रहने का असर सीधा रेट्स पर दिखा।

मार्केट ट्रेंड क्या कहता है?

मार्केट ट्रेंड के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय सोना आज 4,624 डॉलर के आस-पास ट्रेड कर रहा है। डॉलर की मजबूती और मिडिल-ईस्ट तनाव से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। वहीं MCX पर सोने में हल्की तेजी, चांदी में हल्की गिरावट देखी गई है।

ये भी पढ़ें- फलोदी सट्टा बाजार बंगाल में किसकी बनवा रहा सरकार? आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप, पढ़ें पूरी खबर


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.