पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद पीएम मोदी का दौरा स्थगित, क्या ये थी कोई साजिश?

पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद पीएम मोदी का दौरा स्थगित, क्या ये थी कोई साजिश?
राजस्थान
20 Apr 2026, 06:12 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

PM Modi Barmer Visit Cancel: बाड़मेर में पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग से अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा भी कैंसिल हो गया है। पीएम मोदी मंगलवार 21 अप्रैल को पचपदरा आने वाले थे जिसकी तैयारियां भी पूरी हो गई थीं। खुद मुख्यमंत्री भजनलाल से लेकर कैबिनेट मंत्री तक पचपदरा के कई चक्कर लगा चुके हैं और तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। इधर प्रधानमंत्री मोदी का दौरा अब कब होगा ये फिलहाल नहीं बताया गया है।

Due to an unfortunate fire incident today in the vicinity of the Crude Distillation Unit at the HRRL refinery, the scheduled dedication of the refinery by the Hon’ble Prime Minister on 21.04.2026 has been postponed.
The fire has been brought under control. There are no reports…
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) April 20, 2026

क्या आग लगाने की हुई है साजिश?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा दौरे के ठीक एक दिन पहले रिफाइनरी में आग लगना कोई इत्तेफाक नहीं लगता। क्योंकि वहां पर कई दिनों से मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के आए दिन दौरे हो रहे हैं। रिफाइनरी जैसे संवेदनशील प्लांट में सुरक्षा के सारे उपकरण मौजूद हैं। कोई अनहोनी ना हो इसके लिए सुरक्षा तंत्र को बेहद मजबूत किया गया। बीते दिन भी मंत्री जोगाराम पटेल वहां मौजूद थे और आज भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वहां जाने वाले थे, तैयारियों का अंतिम जायजा लेने। ऐसे में इतना बड़ा हादसा, इतनी बड़ी आग आखिर कैसे लगी वो भी पीएम मोदी के सभास्थल से महज एक किलोमीटर की दूरी पर और रिफाइनरी के अंदर?

ये महज एक हादसा है या फिर चूक या फिर इसमें कोई साजिश हैं, इसका पता तो अब जांच रिपोर्ट में ही चलेगा। लेकिन इस हादसे ने बीजेपी सरकार की छवि को धूमिल करने की कोशिश जरूर की है। क्योंकि पीएम मोदी का दौरे से पहले इतना बड़ा हादसा जो हो गया। कांग्रेस भी इसे लेकर अब अटैकिंग मोड में आ गई है।

अटैकिंग मोड पर उतरी कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि “बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंता हुई। रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है जिसका कल उद्घाटन होना है। ऐसे समय पर यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस घटना में सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं।

इधर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि “बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। कांग्रेस की बनाई गई इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां आ रहे हैं, और उससे एक दिन पहले इस तरह की घटना सरकार की जल्दबाजी की व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण परियोजना को भाजपा ने सालों तक अटकाए रखा, जिससे इसकी लागत भी दोगुनी हो गई, इससे लगता है कि अभी भी रिफायनरी का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है और जल्दबाजी में प्रचार के लिए इसका उद्घाटन करवाया जा रहा है।“

जूली ने आगे कहा कि “मुख्यमंत्री अगर दिखावे की झूठी मार्केटिंग से समय निकालते, तो शायद इतनी अहम परियोजना के आसपास सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक नहीं होती। यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की गंभीर लापरवाही का परिणाम है। इस हादसे में सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूंl”

दोपहर दो बजे लगी भीषण आग

बता दें कि सोमवार 20 अप्रैल तो दोपहर 2 बजे पचपदरा रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में आग लगी थी। जिसके धुआं दूर-दूर तक गया था। आग लगने के बाद रिफाइनरी के कर्मचारी बाहर निकल आए। जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर 2 घंटे बाद तक काबू पाया। HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में आने वाला कच्चा तेल इसी यूनिट में आता है। यहां पर तेल रिफाइन किया जाता है और फिर यूनिट में भेजा जाता है।

ये भी पढ़ें- जिस रिफाइनरी का सोनिया गांधी ने किया शिलान्यास उसका लोकार्पण क्यों कर रहे हैं PM मोदी, पढ़िए Inside Story

PM मोदी का खीच, गुड़ और घी देकर स्वागत करते कांग्रेस विधायक, जानिए हरीश चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.