SMS में MRI कराने पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को नहीं मिला कैशलेस इलाज, बाहर प्राइवेट सेंटर पर करवाई जांच

SMS में MRI कराने पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को नहीं मिला कैशलेस इलाज, बाहर प्राइवेट सेंटर पर करवाई जांच
राजस्थान
26 Mar 2026, 02:25 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

जयपुर के सवाई मानसिंह हाॅस्पिटल में व्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई जब पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को रघु शर्मा को एमआरआई के पैसे देने पड़ गए। राजस्थान में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा आरजीएचएस योजना लाई गई थी जिसमें एमआरआई समेत कई जांच एकदम फ्री की जाती है। ऐसे में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता रघु शर्मा एसएमएस हाॅस्पिटल पहुंचे और वे आरजीएचएस के तहत फ्री जांच कराने के लिए काउंटर पर गए तो उन्हें टीआईडी जनरेट कराने के लिए धनंवतरी ब्लाॅक भेज दिया गया।

इसके बाद रघु शर्मा ने नाराज होकर हाॅस्पिटल के बाहर प्राइवेट सेंटर पर एमआरआई कराई। उन्होंने आरजीएचएस और अन्य व्यवस्था पर सवाल उठाए और प्रशासन के समक्ष अपनी नाराजगी भी व्यक्त की। बता दें कि 23 मार्च सोमवार को पूर्व मंत्री रघु शर्मा एसएमएस हाॅस्पिटल में जांच के लिए पहुंचे थे। डाॅक्टर ने उनको देखने के बाद एमआरआई जांच कराने को कहा। जब वे एमआरआई के लिए पहुंचे तो उन्हें टीआईडी जनरेट कराने के लिए धनंवतरी ब्लाॅक जाने के लिए कहा गया। इस पर वे बिफर गए और कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

ये भी पढ़ेंः राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का भंडाफोड़! RMC रजिस्ट्रार गिरफ्तार, 25 लाख में FMGE सर्टिफिकेट?

पूर्व मंत्री ने कहा कि वे चल फिर सकते हैं लेकिन ऐसे मरीज जो गंभीर स्थिति में हो या बुजुर्ग हो, जिन्हें दिक्कत हो वे इधर-उधर कैसे जाएंगे? इसके बाद नाराज पूर्व मंत्री ने हाॅस्पिटल के बाहर एमआरआई कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने सोनी एमआरआई सेंटर के पृथ्वीराज रोड स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर पर जाकर 3500 रुपये दिए और जांच करवाई।

ये भी पढ़ेंः बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक! राजस्थान पंचायत चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत देगी आरक्षण


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.