कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन, गहलोत-पायलट ने जताया शोक

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन, गहलोत-पायलट ने जताया शोक
राजस्थान
03 May 2026, 11:23 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

कांग्रेस के दिग्गज नेता और चार बार से विधायक रहे बाबूलाल बैरवा का निधन हो गया है। रविवार तड़के 3 बजे SMS अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। वे पिछले 12-13 दिनों से बीपी, शुगर, अस्थमा की बीमारी से जूझ रहे थे। जयपुर के SMS अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके क्षेत्र खेड़ली और कठूमर से लेकर सियासी गलियारों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। अब उनकी अंतिम यात्रा खेड़ली बाइपास स्थित उनके आवास से निकाली जाएगी।

निर्दलीय से कांग्रेस फिर बीजेपी फिर कांग्रेस में लौटे

बाबूलाल बैरवा अलवर के कठूमर से 4 बार के विधायक रह चुके हैं। निर्दलीय प्रत्याशी से शुरू हुआ उनका सफर कांग्रेस-बीजेपी और फिर कांग्रेस में आकर थमा। वे पहली बार 1980 में निर्दलीय विधायक बने थे। इसके बाद 5 साल बाद 1985 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। जिसमें वे जीते और एक बार फिर विधानसभा पहुंचे। इतने अंतराल में उन्होंने अपने क्षेत्र कठूमर में काफी लोकप्रियता बना ली थी। साल 2008 में वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए और बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ा। जिसमें उन्हें जीत मिली। यानी फर्क नहीं था कि पार्टी कौन सी लड़ रही है, कठूमर की जनता ने हमेशा बाबूलाल बैरवा पर ही भरोसा जताया। हालांकि वे ज्यादा दिनों तक बीजेपी में टिके नहीं। 2018 के विधानसभा चुनाव में वे फिर कांग्रेस में शामिल हुए और चुनाव भी कांग्रेस के टिकट पर ही लड़ा और फिर चौथी बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे।

अशोक गहलोत ने जताया दुख

बाबूलाल बैरवा के निधन कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “कठूमर (अलवर) से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है।“

कठूमर (अलवर) से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक श्री बाबूलाल बैरवा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है।
एक लंबे अरसे तक विधायक के रूप में उनका अनुभव और क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय… pic.twitter.com/7TgLUT3Bgn
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 3, 2026

गहलोत ने कहा, “एक लंबे अरसे तक विधायक के रूप में उनका अनुभव और क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।“

सचिन पायलट ने व्यक्त किया शोक

सचिन पायलट ने भी बाबूलाल बैरवा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि “कठूमर के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। अपने क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव समर्पित रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करें।“

कठूमर के पूर्व विधायक श्री बाबूलाल बैरवा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। अपने क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव समर्पित रहे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करें। pic.twitter.com/92IIaR7NUZ
— Sachin Pilot (@SachinPilot) May 3, 2026

अलवर विधायक टीकाराम जूली ने किया याद

अलवर ग्रामीण विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी बाबूलाल बैरवा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। X पर उन्होंने लिखा कि “कठूमर के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।बाबूलाल बैरवा का निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। चार बार विधायक के रूप में उनका जनसेवा के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास उनका अथक योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगाl ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।“

ये भी पढ़ें- कौन कर रहा है बीजेपी पूर्व सांसद जसोल का पीछा…खुद किया खुलासा! पचपदरा रिफाइनरी के घटिया क्वालिटी के स्टील पर क्या बोले?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.