कौन कर रहा है बीजेपी पूर्व सांसद जसोल का पीछा…खुद किया खुलासा! पचपदरा रिफाइनरी के घटिया क्वालिटी के स्टील पर क्या बोले?

Jodhpur: बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल का कोई पीछा कर रहा है। बीती रात और सुबह भी उन्होंने एक संदिग्ध कार के बारे में पुलिस को सूचना दी कि उस कार पर श्रीराम लिखा हुआ है और वो उनका लगातार पीछा कर रही है। इसे लेकर उन्होंने मीडिया से बात की।
जोधपुर के सर्किट हाउस में उन्होंने मीडिया से एक संदिग्ध कार से खुद का पीछा होने की बात पर कहा कि कल और आज सुबह ये घटना हुई थी, पुलिस को बता दिया है और पुलिस ने भी खुद का ध्यान रखने को कहा है। तो अब ध्यान रखना जरूरी है। पुलिस तो अपना काम कर रही है साथ ही मुझे भी सावधानी बरतनी होगी। बाकी जांच तो पुलिस विभाग कर रहा है।
सरकार नहीं ओबीसी आयोग की रिपोर्ट से हो रही चुनाव में देरी
वहीं पंचायती राज चुनाव (Rajasthan Panchayat Elections) की देरी पर जसोल ने कहा कि ये देरी सरकार नहीं कर रही है। ये तो ओबीसी आयोग की रिपोर्ट की वजह से हो रही है। जब तक रिपोर्ट नहीं आएगी तब तक चुनाव कैसे हो सकते हैं।
ममता बनर्जी का रोना शुरू
पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर जसोल ने कहा कि TMC और ममता बनर्जी का बार-बार रोना कि EVM सुरक्षित नहीं है, ये सब उनकी हताशा दिखा रही है। ये संकेत है कि उन्हें लग रहा है कि अब प्रजातंत्र के लिए खतरा है।
रिफाइनरी के घटिया क्वालिटी स्टील पर क्या बोले बीजेपी नेता
रिफाइनरी पर लो क्वालिटी स्टील की एक रिपोर्ट पर सवाल पर जसोल ने कहा कि वो अभी कोई टिप्पणी नहीं देंगे। लेकिन ये कहना है कि स्टील घटिया किस्म की होगी तो ऐसा कौन कंपनी वाला होगा कि घटिया किस्म का स्टील खरीदा होगा, नया इंजीनियर रखा होगा, ऐसा कैसे हो सकता है कि जब ये पता है कि ये राजस्थान का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे खुद पीएम मोदी (PM Narendra Modi) अपने हाथों से राजस्थान को समर्पित करेंगे तो ऐसा काम क्यों ही किया जाएगा। हर कर्मचारी, हर कंपनी सावधानी से काम करेगी। इंजीनियर तो इंजीनियर है।
ये भी पढ़ें- Jaipur: जयपुर में सीनियर IPS अफसर पर महिला ने लगाया रेप का आरोप
ये भी पढ़ें- लो क्वालिटी का स्टील और नौसिखिया इंजीनियर...सामने आई पचपदरा रिफाइनरी में आग की वजह
इस लिंक को शेयर करें

