प. बंगाल से लेकर राजस्थान तक लिया जा रहा झालमुड़ी का स्वाद, CMR में मुख्यमंत्री भजनलाल समेत दिग्गजों ने लिया Taste

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी बढ़त के बाद राजस्थान में CM निवास पर सियासी जश्न दिखाई दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma)ने सोमवार दोपहर मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बंगाल की पारंपरिक झालमुड़ी खाकर जीत का जश्न मनाया।
CMO में लगा नेताओं का जमावड़ा
नतीजे साफ होते ही कई दिग्गज नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इनमें सतीश पूनिया, अशोक परनामी, रामचरण बोहरा, मदन दिलावर, हीरालाल नागर, कन्हैयालाल चौधरी, गौतम डाक, जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कालीचरण सर्राफ, मंजू शर्मा, रमा चोपड़ा भी मौजूद रहे। इन सभी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ बैठकर झालमुड़ी खाई और बंगाल में मिली बढ़त को ऐतिहासिक बताया। सभी ने मुख्यमंत्री को जीत की बधाई दी।
बीजेपी कार्यालय में शाम को होगा बड़ा समारोह
बंगाल और असम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के साथ ही पुडुचेरी में NDA सरकार बनने पर राजस्थान बीजेपी सोमवार शाम प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाएगी।
CM भजनलाल शर्मा का बयान
बंगाल, असम, पुडुचेरी में जीत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन का जनादेश है। अब बंगाल भी डबल इंजन सरकार के साथ विकास की रफ्तार पकड़ेगा।
बता दें कि बीजेपी 198 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी सिर्फ 88 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी को 45 प्रतिशत वोट मिले हैं। जबकि टीएमसी को 42 प्रतिशत वोट मिले। इस बीच निवर्तमान सीएम और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। ममता ने कहा कि चुनाव आयोग मनमर्जी कर रहा है। अंतिम राउंड के बाद जीत हमारी ही होगी। ममता बनर्जी फिलहाल भवानीपुर सीट से आगे चल रही है। जबकि उनके प्रतिद्वंदी और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी फिलहाल पीछे चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बंगाल में बीजेपी की आंधी में उड़ी ममता बनर्जी, भगवा पार्टी को दो तिहाई से अधिक सीटें, जानें जीत के 5 बड़े कारण
ये भी पढ़ें- केरल में UDF की भारी बढ़त! कांग्रेस गठबंधन 103 सीटों पर आगे, LDF 35, लेकिन BJP सिर्फ 2 पर सिमट रही
इस लिंक को शेयर करें

