'49+2 कितने होते हैं... छात्र बोला-60', गलत उत्तर देने पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों को फटकारा

'49+2 कितने होते हैं... छात्र बोला-60', गलत उत्तर देने पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों को फटकारा
राजस्थान
22 Apr 2026, 06:55 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Madan Dilawar school inspection: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर दो दिन के श्रीगंगानगर के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने दो स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इन स्कूलों में कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गई जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताई और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने यह निरीक्षण राजकीय विद्यालय 3 एनएच और सूरतगढ़ की ग्राम पंचायत भगवानगढ़ में स्थित एक स्कूल में किया।

इस दौरान 3 एचएच स्कूल की प्रिंसिपल गिरजा शंकर अनुपस्थित थे। जानकारी में सामने आया कि उन्होंने बिना अवकाश स्वीकृत कराए ही अवकाश ले लिया। इसके अलावा दो अन्य टीचर भी अनुपस्थित थे। इस स्कूल में कुल 32 विद्यार्थियों का नामांकन है जबकि गांव की कुल आबादी 700 है। इस पर मंत्री ने मौजूद शिक्षकों से नामांकन बढ़ाने और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ेंः अरसा बीत गया इस तस्वीर के इंतजार में, पायलट के साथ गहलोत बोले- रिकॉर्ड कर लो फिर कहोगे बनती नहीं

सामान्य प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाया छात्र

मंत्री निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में भी गए। यहां पर उन्होंने 8वीं कक्षा के एक छात्र से सवाल-जवाब किए। जिसका जवाब छात्र नहीं दे पाए। शिक्षा मंत्री ने छात्र से पूछा कि 49 में 2 जोड़ने पर कितना आएगा? इस पर छात्र ने जवाब दिया 60। इस पर मंत्री ने वहां पर मौजूद टीचरों को फटकार लगाई और कहा कि जब 8वीं के बच्चे को इतना साधारण प्रश्न नहीं आता है तो आप कैसे पढ़ाते है? वहीं कक्षा सातवीं में निरीक्षण करने पर सिर्फ 3 छात्र उपस्थित मिले। इस पर शिक्षा मंत्री ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि स्कूल में निरीक्षण करते हो या नहीं।

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस की अपील तक को कोर्ट ने किया था खारिज, पंचायत चुनाव पर गहलोत ने की BJP की घेराबंदी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.