रेप मामले में फंसे IPS किशन सहाय मीणा पर सरकार का बड़ा फैसला, लिया ये एक्शन

रेप मामले में फंसे IPS किशन सहाय मीणा पर सरकार का बड़ा फैसला, लिया ये एक्शन
राजस्थान
03 May 2026, 02:28 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Jaipur: जयपुर में सीनियर IAS अधिकारी किशन सहाय मीणा पर रेप के आरोप लगने के बाद सरकार गंभीर हो गई है। इन आरोपों की खबरें सामने आने के बाद किशन सहाय मीणा को APO कर दिया गया है। किशन सहाय मीणा इससे पहले 2015 में भी वे APO हो चुके हैं। साल 2013 में वे RPS से IPS में प्रमोट हुए थे।

53 साल की महिला ने डाक के जरिए थाने में भेजी शिकायत

IPS किशन सहाय मीणा पर 53 साल की महिला ने दूसरे राज्य से मालवीय नगर थाने में डाक के जरिए शिकायत भेजी थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि IPS ने महिला को अपने सरकारी आवास पर बुलाकर उसका रेप किया और किसी को ना बताने की धमकी देते हुए उसका फोन छीन लिया। आरोप ये भी है कि अधिकारी किशन सहाय 3 महीने से महिला को वीडियो कॉल कर ब्लैक मेल कर रहा था। जिसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज की।

सहाय बोले- मेरे खिलाफ साजिश

किशन सहाय ने अपने बचाव में कहा कि जिस महिला ने उन पर आरोप लगाए हैं, वो झूठ बोल रही है। वे विज्ञानवादी सोच वाले इंसान हैं। पुलिस चाहे तो उनका फोन चेक कर सकती है।

विवादों से गहरा नाता

ये किशन सहाय पहली बार ऐसे केस में नहीं फंसे। ये पहले भी कई बार विवादों में आ चुके हैं। किशन सहाय ने धार्मिक ग्रंथों को लेकर विवादित बयान दिया था। कहा था कि धर्म ग्रंथ में जो कुछ भी लिखा है जब कोरी कल्पना है। ईश्वर, अल्लाह, गॉड जैसा कुछ भी नहीं है। भगवान ने कभी किसी देश को नहीं बचाया।

किशन सहाय ने एक पॉडकास्ट में बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री और प्रेमानंद महाराज को भी अंधविश्वासी कह दिया था। वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव में वो अपनी ड्यूटी के दौरान बिना किसी को सूचना दिए वापस जयपुर लौट गए थे।जिसके बाद मुख्य सचिव और DGP ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। बता दें कि इस वक्त सहाय IG ह्यूमन राइट हैं।

ये भी पढ़ें- Bikaner: स्पा सेंटर के अंदर अचानक पहुंची पुलिस, आपत्तिजनक हालत में गंदा काम करते पकड़े गए लड़के-लड़कियां


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.