Rajasthan Weather update: राजस्थान में चरम पर गर्मी, आंधी-बूंदाबांदी के बावजूद उमस कम नहीं, जानिए कब मिलेगी राहत

Rajasthan Weather update: राजस्थान में चरम पर गर्मी, आंधी-बूंदाबांदी के बावजूद उमस कम नहीं, जानिए कब मिलेगी राहत
राजस्थान
28 Apr 2026, 11:15 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Rajasthan weather update: राजस्थान में गर्मी लगातार अपना असर दिखा रही है। दिन के तापमान में तेज उछाल जारी है और कई जिलों में पारा 42–45 डिग्री के बीच पहुंच चुका है। 27 अप्रैल को जयपुर समेत कुछ जिलों में आंधी और बूंदाबांदी हुई थी। लेकिन गर्मी जरा भी कम नहीं हुई। वहीं, मौसम विभाग ने अब पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की राहत की उम्मीद जताते हुए आंधी और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है।

कहां मिल सकती है राहत?

मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक 28 अप्रैल को बीकानेर और इसके आस-पास के इलाकों में बादल गरजने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। साथ में बिजली भी चमक सकती है। कहीं-कहीं पर धूल भरी आंधी भी चल सकती है जिसकी रफ्तार 20 से 40 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

कहां बढ़ी गर्मी?

मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, अजमेर, टोंक, नागौर, 43 डिग्री के पास हो गया है। वहीं बीकानेर में तो पारा 45 डिग्री हो गया है। वहीं कल सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर में 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी में लू जैसे हालात, दोपहर में तेज गर्म हवा चल रही है। हवा की रफ्तार कई जगह 20–25 किमी प्रति घंटे तक दर्ज।

मौसम विभाग का अलर्ट

दोपहर के समय बाहर निकलने पर सावधानी—लू का असर बढ़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और संवेदनशील लोगों को धूप से बचने की सलाह। पश्चिमी राजस्थान में अगले 48 घंटे तक गर्म हवाएं जारी रहने की चेतावनी जारी की गई है। इससे पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और बढ़ेगी। पूर्वी हिस्सों में बादल छाने का सिलसिला रहेगा, हल्की आंधी जारी रह सकती है। बड़े पैमाने पर बारिश के आसार नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, जानिए क्या है जयपुर में नया रेट

ये भी पढ़ें- PM Kisan 17th Installment: किसानों के लिए बड़ी अपडेट, मई में इस दिन आ सकते हैं 2000 रुपए! लिस्ट में नाम है या नहीं, ऐसे करें चेक


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.