Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, जानिए क्या है जयपुर में नया रेट

Gold Silver Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में उठापटक के बीच घरेलू सराफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों के भाव में तेजी दर्ज की गई। डॉलर इंडेक्स की मजबूती और ग्लोबल इकोनॉमिक इंडेक्स के चलते निवेशकों ने फिर से सेफ-हेवन एसेट्स में रुख किया, जिसका असर सीधे भारतीय बाजार पर दिखाई दिया और सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला।
सोने की कीमतें
भारत में आज 24 कैरेट सोना आज सुबह ₹1,52,900 प्रति 10 ग्राम के करीब खुला। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,41,850 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए गिरकर 1,53,850 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए गिरकर 1,40,240 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है।
जानकारों के मुताबिक फेडरल रिज़र्व की अगली बैठक से पहले बाजार में सतर्कता बढ़ी है, जिसके चलते कीमतों में उछाल देखा जा रहा है।
चांदी का बाजार
भारत में चांदी की भी मजबूत शुरुआत हुई और आज ये 2,59,900 प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जयपुर में भी चांदी की यही रेट है। पिछले हफ्ते के मुकाबले चांदी के रेट में स्थिरता बनी हुई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की तेजी ने घरेलू कीमतों को सहारा दिया है।
ये भी पढ़ें- चाउमीन खाने का मन कर रहा है, लेकिन सेहत को लेकर हैं परेशान- तो try करिए ये खास Healthy ChowMein
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 50-60 डॉलर की रेंज में उछला है। भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव ने ट्रेडर्स को सुरक्षित निवेश की तरफ झुकाया है। वहीं घरेलू डिमांड में भी हल्की तेजी देखी जा रही है। खासकर शादी–विवाह सीजन के चलते।
निवेशकों को क्या करना चाहिए?
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फेड मीटिंग के बाद बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए छोटे निवेशक सतर्क खरीदारी करें।
ये भी पढ़ें- चुभती गर्मी में खुद को कूल और फ्रेश रखने के लिए ट्राई करें ये देसी ड्रिंक, गर्मी हो जाएगी छूमंतर!
इस लिंक को शेयर करें

