राजस्थान में अचानक बदला मौसम, आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में अचानक बदला मौसम, आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान
05 May 2026, 12:15 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम लगातार बदल रहा है। सोमवार को कई जिलों में बारिश, आंधी और ओले गिरने के कारण मौसम खुशगवार हो गया। सोमवार को अलवर, सीकर, जयपुर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग ने आज यानी 5 और 6 मई को प्रदेश के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज सुबह से कोटा और आसपास के जिलों में बारिश हो रही है। सोमवार को प्रदेश के 24 से अधिक जिलों में बारिश हुई। वहीं गंगानगर और हनुमानगढ़ में ओले गिरे। वहीं मंगलवार यानी आज सुबह अजमेर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा कोटा में भी मंगलवार सुबह को बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 5 और 6 मई को हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, नागौर, झुंझुनूं, जयपुर, भरतपुर, दौसा, करौली और धौलपुर जिलों में बारिश होने की संभावना है। विभाग ने इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 7 मई को चूरू, सीकर, नागौर, झुंझुनूं और अलवर में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8 मई को अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ेंः राजेंद्र राठौड़ ने ढहाई ममता बनर्जी की अजेय सीट, क्या राजस्थान या दिल्ली से मिलने वाला है कोई ‘गिफ्ट’?

जैसलमेर रहा सबसे गर्म

प्रदेश में जैसलमेर सोमवार को सबसे अधिक गर्म जिला रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं जोधपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। जबकि बाड़मेर में 41.8 डिग्री और बीकानेर में 40.4 डिग्री तापमान रिकाॅर्ड किया गया। वहीं प्रदेश के 15 जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा। जबकि कई जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी देखी गई। चित्तौड़गढ़ में सोमवार रात को सबसे अधिक गर्म जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

ये भी पढ़ेंः प. बंगाल से लेकर राजस्थान तक लिया जा रहा झालमुड़ी का स्वाद, CMR में मुख्यमंत्री भजनलाल समेत दिग्गजों ने लिया Taste


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.