राजस्थान मौसम अपडेट: दो दिन और तरसाएगी धूप-लू फिर छाएंगे बदरा, होगी झमाझम बारिश

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस हफ्ते मौसम का मिज़ाज़ तेजी से बदल रहा है। जयपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर जारी है। दिन तो दिन में अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। लेकिन मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में एक राहत की खबर बताई है। विभाग ने अगले 3-5 दिनों में बारिश और आंधी-तूफ़ान के संकेत दिए हैं। मौजूदा मौसम पैटर्न में इन दो कंट्रास्टिंग सिस्टम का मिला-जुला असर देखा जा रहा है। गर्मी के साथ-साथ पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भी सक्रिय है। इतना ही नहीं 25 अप्रैल के लिए भी जयपुर के मौसम विभाग ने बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है हालांकि ये पूर्वानुमान 3 घंटे तक ही जारी है। इसमें सीकर, चूरू, झुंझूनूं, नागौर जिले शामिल हैं।
26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं- कहीं धूलभरी आंधी व हल्की बूंदाबांदी/हल्की बारिश होने की संभावनाhttps://t.co/h6NaEgVkhS@moesgoi @IMDWeather @AgriGoI @DDNational
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) April 24, 2026
लू और धूप से हाल हैं बेहाल (Heatwave in Rajatshan)
राजस्थान के ज्यादातर जिलों में तापमान 40°C से ऊपर बना हुआ है। खासकर पश्चिमी राजस्थान जैसे जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर में बीते दिन 44°C से ज्यादा तापमान दर्ज हुआ है। लेकिन कल तो पूर्वी राजस्थान में भरतपुर सबसे गर्म रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 44.5°C दर्ज किया गया है। वहां मौसम विभाग, जयपुर ने 25 और 26 अप्रैल को तेज लू का अलर्ट जारी किया है।

27 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत
मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 अप्रैल से राजस्थान के कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से धूल भरी आंधी, तूफान चलने की संभावना है। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। खासकर जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 27–28 अप्रैल को बारिश का असर दिख सकता है। ये बदलाव लू और गर्म तापमान को थोड़ा कमज़ोर कर सकते हैं, खासकर शाम-रात के समय।
लू और बारिश, दोनों का मिला-जुला असर
राजस्थान के मौसम में फिलहाल दो बातें एक साथ चल रही हैं। भीषण गर्मी और लू: यह 24–26 अप्रैल तक मुख्य रूप से प्रभावित है। तापमान अब भी ऊँचा है और दोपहर की धूप कड़क है। बारिश-आंधी की संभावना भी 27 से 29 अप्रैल तक मौसम में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से है। इसलिए मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश और तूफ़ान के लिये येलो अलर्ट जारी किया है जबकि कई जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी है। यह विपरीत मौसम पैटर्न मौसम को सामान्य से थोड़ा अस्थिर-सा बनाते हैं। ऐसे में लोगों को दोपहर में धूप से बचने, ज्यादा पानी पीने और तेज धूप में बाहर निकलने में सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
ये भी पढ़ें- सस्ता हो गया सोना-चांदी? जानिए क्या है आज का भाव, जयपुर में क्या है रेट
इस लिंक को शेयर करें

