सस्ता हो गया सोना-चांदी? जानिए क्या है आज का भाव, जयपुर में क्या है रेट

सस्ता हो गया सोना-चांदी? जानिए क्या है आज का भाव, जयपुर में क्या है रेट
Trending News
25 Apr 2026, 09:40 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Gold Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी की कीमतों में हल्की चाल दिखाई दी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूती के बीच घरेलू बाजार में रेट लगभग स्थिर रहे हैं। वहीं शादी सीज़न न होने की वजह से खरीदारी सामान्य है, लेकिन निवेशकों की नज़र भाव पर टिकी हुई है। देशभर में आज 24 और 22 कैरेट सोने में मामूली बढ़त देखी गई। 24 कैरेट सोना कल से सिर्फ 10 रुपए बढ़ा है।

जयपुर में क्या है सोने-चांदी के भाव?

जयपुर में (Gold Silver Rate in Jaipur) 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए बढ़कर ₹1,54,200 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए बढ़कर 1,41,360 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है।

वहीं देश भर में चांदी की कीमत लगभग ₹2,43,800 प्रति किलो है। वहीं जयपुर में इसका भाव कल से 100 कम होकर 2,59,900 रुपए प्रति किलो पर हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में क्या है हाल?

वहीं स्थानीय दुकानों और ज्वेलर्स में मेकिंग चार्ज के आधार पर अंतिम कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिल सकता है। दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना स्थिर है लेकिन वो सिर्फ ऊपरी स्तर पर ही है। डॉलर-रुपया के उताप-चढ़ाव का हल्का असर इनके भाव पर है। साथ ही स्थानीय मांग सामान्य है। चांदी में औद्योगिक मांग के कारण मामूली मजबूती बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- चुभती गर्मी में खुद को कूल और फ्रेश रखने के लिए ट्राई करें ये देसी ड्रिंक, गर्मी हो जाएगी छूमंतर!


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.