श्रीगंगानगर में अचानक भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर लगा गईं पाबंदियां, जानिए ऐसा क्या हुआ

श्रीगंगानगर में अचानक भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर लगा गईं पाबंदियां, जानिए ऐसा क्या हुआ
राजस्थान
06 May 2026, 02:27 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Sri Ganganagar: श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 5 मई को लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगा दिए गए इस अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा कारणों से जिला प्रशासन ने सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। 5 मई को जारी आदेश के तहत सीमा के 3 किमी के दायरे में रात 7 बजे से सुबह 6 बजे तक जनता की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। साथ ही तेज रोशनी और लाउडस्पीकर, डीजेस बैंड जैसी गतिविधियों पर भी पाबंदी लगा दी गई है। ताकि सुरक्षा एजेंसियों को किसी भी संभावित खतरे का सामना करने में रुकावट ना आए।

नाइट कर्फ्यू के साथ ही ये प्रतिबंध

सीमा से लगे 3 किमी क्षेत्र में शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक आम लोगों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रतिबंधित इलाके में तेज रोशनी, लाउडस्पीकर, डीजे, बैंड और पटाखों पर रोक लगाई गई है। किसी भी तरह के साउंड इक्विपमेंट का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पाकिस्तानी सिम पर रोक

इसके अलावा सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी मोबाइल सिम के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। अगर इसका उल्लंघन किया गया तो इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्यों यह फैसला?

श्रीगंगानगर जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित यादव ने ये आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत दिया है। ये नियम 15 सितंबर 2026 तक लागू रहेंगे। केंद्र-राज्य सरकार के कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान इससे छूट दी गई है। प्रशासन ने आदेश राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू किया है। सीमा पर घुसपैठ, ड्रोन संचालन से तस्करी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की आशंका को रोकने का हवाला दिया गया है। इसे जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम बताया गया है।

कहां-कहां लगे हैं प्रतिबंध

ये आदेश श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती इलाकों में लागू है जिसमें श्रीगंगानगर, श्रीकरणपुर, पदमपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, घड़साना शामिल हैं। इसके अलावा सीमा के पास रहने वाले किसानों को रात में खेती-किसानी के लिए BSF या सेना अधिकारी से लिखित में परमिशन लेनी होगी। बिना परमिशन सीमा क्षेत्र में एंट्री करना कानून खिलाफ माना जाएगा। बता दें कि बीते सालों में सीमा पार से ड्रोन के जरिए ड्रग्स, हथियारों की तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। जिससे सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहना पड़ा है। 2021 से अब तक दर्ज मामलों में ड्रोन तस्करी और हथियारों की खेप ने सीमा सुरक्षा की चुनौतियां बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें- टीना डाबी के पास शिकायत लेकर पहुंचे विधायक, दिया ऐसा जवाब कि देखते रहे गए बड़े-बड़े अधिकारी

ये भी पढ़ें- अमन कुमार शर्मा: IAS साली और जज पत्नी ने ही ली जज की जान? पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.