श्रीगंगानगर: AEN ने दिखाए अपनी चोटों के निशान, विधायक बिहाणी और उनके लोगों पर लगाए पीटने के आरोप

Sri Ganganagar Mla Assault case: श्रीगंगानगर में विधायक जयदीप बिहाणी और अधिकारियों के बीच मारपीट केस में एक बड़ा मोड़ आ गया है। एक वीडियो अब सामने आया है जिसमें AEN जगनलाल बैरवा ने शर्ट उतारकर अपनी चोटों के निशान दिखाए हैं। बैरवा ने कहा कि मुझे विधायक और उसके आदमियों ने पीटा है। मैं तो अपना मेडिकल कराने के लिए तैयार हूं।
AEN जगनलाल बैरवा ने कहा कि विधायक जयदीप बियानी और उनके लोगों ने मुझे पीटा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बैरवा की आंख समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें हैं। बैरवा का आरोप है कि उनकी शर्ट पर खून लग गया था और मारपीट में उनकी शर्ट तक फट गई थी। इसलिए विधायक ने ही उसकी शर्ट जबरदस्त बदलवाई और फिर पुलिस को बुलाकर मुझे गिरफ्तार करवा दिया।
‘विधायक के साथ 25-30 लोग, मैं कैसे पीट सकता हूं’
AEN जगनलाल बैरवा ने कहा कि जो ये कहा जा रहा है और जो विधायक विधायक जयदीप बिहाणी कह रहे हैं कि मैंने और मेरे साथी अधिकारियों ने उन्हें पीटा था तो बताइये कि उन विधायक के साथ 20–25 लोग मौजूद थे। ऐसे में वो अकेले कैसे मारपीट कर सकते थे। उनका आरोप है कि सभी ने मिलकर उन्हें पटक-पटक कर पीटा था।
क्या था मामला?
दरअसल बीते एक हफ्ते से श्रीगंगानगर के करनपुर रोड और पुरानी आबादी जैसे इलाकों में पानी की कमी को लेकर विधायक जयदीप बिहाणी इसी मुद्दे पर अधिकारियों से बात करना चाहते थे। तो विधायक जयदीप बिहाणी ने RUIDP और एलएनटी (L&T) के अधिकारियों को अपने विधायक सेवा केंद्र पर बुलाया। विधायक जयदीप बिहाणी (Jaideep Bihani) ने आरोप लगाया है कि वो अधिकारियों को सुबह से फोन कर रहे थे लेकिन वे कोई ठोस जवाब ही नहीं दे रहे थे। वहीं जब अधिकारी सेवा केंद्र पहुंचे, तो विधायक ने पानी के इंतजाम में लापरवाही और 550 करोड़ की जल योजना के अधूरे काम पर कड़े सवाल पूछे। ये सवाल-जवाब कब बहस में बदल गई पता ही नहीं चला, और ये बहस इतनी बढ़ गई कि वहां मौजूद RUIDP के असिस्टेंट इंजीनियर ने अपना आपा खो दिया और विधायक पर हमला कर दिया। इस मारपीट में विधायक बिहानी के चेहरे और आंख के पास गंभीर चोट आई है।
बता दें कि 550 करोड़ रुपए का बजट शहर की प्यास बुझाने के लिए अलॉट हुआ था। लेकिन इसकी समय सीमा बीत चुकी है, लेकिन काम आज भी कागजों और गड्ढों में अटका हुआ है। विधायक जयदीप बिहाणी ने अब साफ चेतावनी दी है कि वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष को इसकी लिखित शिकायत भेज रहे हैं।
ये भी पढ़ें- अधिकारियों के समर्थन में उतरा संगठन, अब तक 3 गिरफ्तार...जानिए श्रीगंगानगर में
ये भी पढ़ें- जयपुर में बम धमाके के आरोपी आतंकियों की सजा पर रोक लगाने से इनकार, हाईकोर्ट का बड़ा
इस लिंक को शेयर करें

