वसुंधरा ने सोशल मीडिया पर वायरल लेटर को बताया फर्जी, बोलीं- 'ये मेरे शुभचिंतकों की कारगुजारी'

Vasundhara Raje fake viral letter: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। पहले उनका वो बयान जिसमें उन्होंने कहा कि मैं अपना नहीं बचा पाई, आपकी मदद कैसे करूं। इसके बाद जब इस पर सियासत हुई तो उन्होंने वीडियो जारी कर सफाई दी। अब उनके नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी लेटर वायरल हो गया है। कई नेताओं ने बीजेपी पर सवाल उठाए हैं। वहीं वसुंधरा राजे ने बयान जारी कर कहा कि ये लेटर फर्जी है।
पूर्व सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सांच को आंच की जरूरत नहीं है। वायरल पत्र शुभचिंतकों की कारगुजारी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को समान भागीदारी देने के प्रयास मैं ही नहीं देश की हर महिला स्वागत कर रही है। राजे ने कहा कि लोग चाहे जितना भ्रम फैलाएं, देश की नारी शक्ति न रुकी है, न रुकेगी।
वायरल लेटर में क्या लिखा था?
सोशल मीडिया पर वायरल पत्र में लिखा गया था कि पार्टी दिशा से भटक रही है और महिला आरक्षण, परिसीमन की आड़में एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों के खिलाफ राजनीतिक षडयंत्र रचा जा रहा है। इसके वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में ये कयास लगाए जाने लगे थे कि क्या राजे फिर आलाकमान से आर-पार के मूड में है। यह लेटर संघ प्रमुख मोहन भागवत को संबोधित करते हुए लिखा गया था।
ये भी पढ़ेंः महिलाओं के अधिकारों से डरती है कांग्रेस, महिला आरक्षण बिल पर बोले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़
कांग्रेस ने उठाए थे सवाल
राजे ने कहा कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले लोग चैथी बार भी विपक्ष में बैठने की तैयारी कर चुके हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक फर्जी लेटर सामने आया था। जोकि संघ के हवाले से मोहन भागवत को लिखा गया था। इस लेटर में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन पर बीजेपी लाइन से हटकर आलोचना की गई थी। इसके बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने लेटर को वास्तविक मानकर बीजेपी पर सवाल उठाए। इस मामले में पूर्व सीएम का बयान सामने आने के बाद इस पर अब सियासी बवाल थम गया है।
ये भी पढ़ेंः आखिर तय ही हो गई गरीब मजदूरों की जिंदगी की कीमत! दोनों मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 55-55 लाख रुपए
इस लिंक को शेयर करें

