फलोदी सट्टा बाजार बंगाल में किसकी बनवा रहा सरकार? आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप, पढ़ें पूरी खबर

फलोदी सट्टा बाजार बंगाल में किसकी बनवा रहा सरकार? आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप, पढ़ें पूरी खबर
राष्ट्रीय
30 Apr 2026, 12:26 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Phalodi Satta Bazaar Predicts: बंगाल समेत 4 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के वोटिंग बुधवार को खत्म हो गई। अब सभी नतीजों का इंतजार है। चुनाव आयोग 4 मई को नतीजे घोषित करेगा। बंगाल विधानसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार 93 प्रतिशत वोटिंग हुई। पिछली बार की तुलना में करीब 12 प्रतिशत ज्यादा है। इस बीच कल विभिन्न एजेंसियों की ओर से एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए। जोकि काफी चैंकाने वाले रहे। बंगाल चुनाव के लिए जारी हुए 7 एग्जिट पोल में से 5 में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है। इस बीच फलोदी का सट्टा बाजार भी सुर्खियों में हैं। आइये जानते हैं फलोदी सट्टा बाजार के हिसाब से किसकी सरकार बनने वाली है?

ममता बनर्जी की स्थिति कमजोर

फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। पहले चरण की वोटिंग के बाद टीएमसी को बढ़त दी जा रही थी। लेकिन दूसरे चरण के बाद अब बीजेपी को 150 से 152 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि टीएमसी को 137 से 140 सीटें मिलती नजर आ रही है। पहले बीजेपी को 100 सीटें मिलती दिख रही थी लेकिन दूसरे चरण की वोटिंग के बाद बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं भवानीपुर सीट पर भी ममता बनर्जी की हालत खराब बताई जा रही है। पहले ममता बनर्जी के भाव 25 पैसे के आसपास थे जो अब बढ़ाकर 50 पैसे हो गए। फलोदी सट्टा बाजार में जिसके भाव बढ़ते है इसका मतलब उसकी स्थिति कमजोर है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan Weather Update: जोधपुर-कोटा में जमकर बरसे बादल, आज 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

असम में बीजेपी की सरकार

इसके अलावा असम में बीजेपी को 98-100 सीटें और कांग्रेस को 24 से 26 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं तमिलनाडु में एनडीए को 100 सीटें जबकि इंडिया को 140 सीटें मिलती दिख रही है। जबकि केरल में 10 साल बाद यूडीएफ की वापसी बताई गई है। यूडीएफ को 80 सीटें जबकि एलडीएफ को 60 सीटें दी जा रही है। अब सभी की नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी है।

ये भी पढ़ेंः राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 52 डिप्टी एसपी के हुए ट्रांसफर, जानें किसको-कहां मिली पोस्टिंग?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.