तेल चढ़ा तो गिर गए सोना-चांदी के भाव, जानिए क्या है आज का रेट, जयपुर में क्या है कीमत?

तेल चढ़ा तो गिर गए सोना-चांदी के भाव, जानिए क्या है आज का रेट, जयपुर में क्या है कीमत?
Trending News
27 Apr 2026, 09:33 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Gold Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दिखाई दी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत बना हुआ है। वहीं घरेलू बाजार में रेट लगभग स्थिर रहे हैं। ना ज्यादा बढ़ोतरी है ना ही गिरावट। ऑफ सीज़न होने के चलते खरीदारी भी ज्यादा नहीं है। देशभर में आज 24 और 22 कैरेट सोने में मामूली गिरावट देखी गई। 24 कैरेट सोना कल से सिर्फ 10 रुपए गिरा है।

जयपुर में क्या है सोने-चांदी के भाव?

जयपुर में (Gold Silver Rate in Jaipur) 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए गिरकर ₹1,54,180 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए गिरकर 1,41,340 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है।

वहीं देश भर में चांदी की कीमत लगभग ₹2,45, 00 प्रति किलो है। वहीं जयपुर में इसका भाव कल से 100 कम होकर 2,59,900 रुपए प्रति किलो हुआ है।

ये भी पढ़ें- भारतीय कानून के ऐसे 5 नियम, जिनका हर महिला को जानना बहुत जरुरी है.

अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में बढ़े तेल के दाम

ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध के चलते एक तरफ कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं तो सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव आज 27 अप्रैल को 10 डॉसर तक गिरा है। वहीं कच्चे तेल की कीमत 107 डॉलर प्रति बैरल पार हो गई है। बता दें कि तेल की कीमत सोने-चांदी के भाव पर असर डालती है।

ये भी पढ़ें- नकली पनीर जी भर के बेचो, लेकिन पहले कस्टमर को बता दो, 1 मई से लागू होगा खाद्य विभाग का नया नियम


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.