गोवा जैसा हादसा बैंकॉक में...बार में भीषण आग से अब तक 27 की मौत, एग्जिट गेट तक नहीं

Bangkok Bar Fire Incident: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में तड़के भीषण हादसा हो गया। यहां पर एक बार में इतनी भीषण आग लगी कि 27 लोगों की मौत हो गई और 63 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग कैसे लगी इसका कारण अभी पुख्ता नहीं हुआ है। लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि बिजली के सिस्टम में खराबी के चलते ये हादसा हुआ है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल ने मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया है।
आखिर आग कैसे लगी?
अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक ये हादसा रविवार देर रात 12 बजे के आस-पास हुआ। यहां Rong Beer Na Lat Phrao नाम के पब में आग लगी थी। पुलिस की पूछताछ में पब में मौजूद म्यूजिशियन ने बताया कि स्टेज के पास सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। वो कुछ समझ पाते, तब तक लाइट चली और फिर तुरंत तेज जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतनी तेज था कि इससे निकली आग दूर तक फैल गई। कर्टेंस से होते हुए आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।
वहीं शुरूआती जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि स्टेज के पास लगी छत में लगे एसी में बिजली का शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग भड़की थी और पूरे परिसर में तेजी से फैल गई।
पब में इमरजेंसी एग्जिट नहीं, जो थे वो बंद कर रखे थे
रिपोर्ट के मुताबिक लोग अपनी जान बचाने के लिए टॉयलेट में घुस गए लेकिन यहां पर भी धुएं के चलते लोगों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड को आधे घंटे लगे आग पर काबू पाने में। इस घटना के कई भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बचावकर्मियों का कहना है कि कई लोगों की मौत आग में जलने से नहीं बल्कि धुएं में दम घुटने से हुई थी।
फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बताया कि पब में इमरजेंसी एग्जिट गेट ही नहीं था। जिसकी वजह से लोग जल्दी बाहर निकल ही नहीं पाए। एक छोटा सा फायर एग्जिट बना हुआ था लेकिन उसके सामने बीयर बोतल के क्रेट रखे हुए उसकी के सामने एक और एग्जिट गेट पर टेबल रखी हुई थी। ऐसे में बाहर निकलने के सारे रास्ते बंद थे। इस बड़ी और गंभीर लापरवाही की वजह से इतनी बड़ी तादाद में मौतें हुई हैं।
ये भी पढ़ें- वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी! 32 लोग थे सवार, 15 की मौत
इस लिंक को शेयर करें

