होम/international/earthquake-in-venezuela-with-in-1-minute-7-point-2-and-7-point-5

10 हजार से ज्यादा की मौत! लाखों इमारतें तबाह...39 सेकेंड में 2 भूकंपों से जमींदोज हो गया वेनेजुएला, PM मोदी भेजेंगे मदद

10 हजार से ज्यादा की मौत! लाखों इमारतें तबाह...39 सेकेंड में 2 भूकंपों से जमींदोज हो गया वेनेजुएला, PM मोदी भेजेंगे मदद
अंतरराष्ट्रीय
25 Jun 2026, 11:54 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Earthquake in Venezuela: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार देर रात एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 39 सेकंड के भीतर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए, जिनका असर राजधानी कराकास समेत कई शहरों में महसूस किया गया। ताज़ा आधिकारिक अपडेट के मुताबिक कम से कम 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हैं। लेकिन अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक इतना भयानक भूकंप से देश मे 10 हजार मौतों का अनुमान है। ये आंकड़ा इससे भी ज्यादा बढ़ सकता है। सड़कें फट गईं और बड़े पैमाने पर राहत-बचाव अभियान जारी है।

Massive 7.2 and 7.5 magnitude earthquakes hits Venezuela💀#Venezuela #Earthquake pic.twitter.com/TE7QVTgnmB
— God (@Indic_God) June 25, 2026

USGS के मुताबिक पहला भूकंप बुधवार रात 22:04 GMT पर आया, जिसका केंद्र वेनेजुएला के तटीय इलाके मोरोन के पास था। इसकी गहराई जमीन से 22 किमी दर्ज की गई। इसके करीब 39 सेकंड बाद उसी क्षेत्र में 7.5 तीव्रता का दूसरा और ज्यादा शक्तिशाली झटका आया। जो जमीन से सिर्फ 10 किमी की गहराई पर था जिसकी वजह से इतनी भारी क्षति हुई।

Emergency workers rescued a victim of Venezuela's earthquake from the rubble of a collapsed building after strong earthquakes struck west of Venezuela's capital, toppling buildings and trapping people in the rubble https://t.co/f9DpuuEdBI pic.twitter.com/JCQeGOfF0k
— Reuters (@Reuters) June 25, 2026

कराकास, ला ग्वाइरा और फाल्कन में सबसे ज्यादा तबाही

भूकंप के बाद राजधानी कराकास के कई इलाकों—खासकर बारूता और चाकाओ—में इमारतों के गिरने, दीवारों में दरारें पड़ने और लोगों के मलबे में फंसने की खबरें सामने आईं। ला ग्वाइरा और फाल्कन राज्यों में भी भारी नुकसान हुआ है। फाल्कन राज्य के तटीय इलाके में एक इमारत ढहने के बाद कई लोगों के फंसे है। अस्पतालों में घायलों की भीड़ बढ़ गई है और आपात सेवाएं लगातार राहत-बचाव में जुटी हैं।

मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर 32 मौतों और 700 से ज्यादा घायलों की पुष्टि हुई है, लेकिन USGS ने अपनी शुरूआती एनालिसिस रिपोर्ट में आशंका जताई है कि तबाही का पैमाना बड़ा हो सकता है। 10 हजार से ज्यादा की मौत हो सकती है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। कई इलाकों में मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने का काम अभी जारी है, इसलिए आने वाले घंटों में आंकड़े और बढ़ सकते हैं।

Strong quakes topple buildings in Caracas https://t.co/25ANQf0Q0v
— Reuters (@Reuters) June 25, 2026

लोगों में दहशत, सड़कों पर गुजरी रात

भूकंप के झटकों के बाद कराकास समेत कई शहरों में लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सामने आए वीडियो में इमारतों से धूल के गुबार उठते, सड़कें क्षतिग्रस्त होती और लोग दहशत में भागते दिखे। प्रशासन ने आफ्टरशॉक्स के खतरे को देखते हुए लोगों से खुले और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

🚨 #Venezuela में आए भूकंप से एयरपोर्ट पर पैनिक और तबाही का मंजर pic.twitter.com/VfpgQ3qeMh
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) June 25, 2026

एयरपोर्ट बंद, गैस सप्लाई रोकी गई, इंटरनेट भी प्रभावित

ताजा अपडेट्स के मुताबिक, भूकंप के बाद वेनेजुएला के मुख्य एयरपोर्ट को गंभीर नुकसान के चलते बंद कर दिया गया है। कई इलाकों में गैस सप्लाई रोक दी गई है, जबकि इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। कुछ स्कूलों और सार्वजनिक सेवाओं को एहतियातन बंद रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने और आफ्टरशॉक्स की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

🚨#URGENTE | Terremoto en Caracas #Venezuela 🇻🇪 pic.twitter.com/cdabSD5sn5
— 𝐸𝑎𝑠𝑦 𝐵𝑖𝑏𝑙𝑖𝑎 📖 (@Easy_Biblia) June 24, 2026

सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया

कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इस आपदा को वास्तविक त्रासदी बताते हुए राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। सरकार का कहना है कि राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय सहायता टीमें भी वेनेजुएला पहुंचने वाली हैं। अमेरिका समेत कई देशों ने मदद की पेशकश की है।

🇻🇪 GEÇMİŞ OLSUN VENEZUELA 🥹
7,5 büyüklüğündeki depremin ardından ortaya çıkan manzara dehşet verici...
Yıkımın boyutu o kadar büyük ki, birçok insan yaşanan felaketin gerçek ölçeğini hâlâ kavrayabilmiş değil. #Venezuela #Caracas #Deprem #Earthquake pic.twitter.com/Ddn6LclEOW
— UĞUR (@ReiS_TuRCo) June 25, 2026

भारत भी भेजेगा वेनेजुएला में मदद

वेनेजुएला की इस त्रासदी के वक्त भारत मदद को खड़ा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मदद का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने X पर कहा कि वेनेजुएला में आए ज़बरदस्त भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति, और खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें- सिन्धु जल संधि पर पाकिस्तान ने फिर से दी गीदड़ भभकी, कहा - सुरक्षा को खतरा हुआ तो भारत के खिलाफ छेड़ देंगे जंग


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.