होम/international/trump-tariff-india-pakistan-china-trade-war-donald-trump-imposed

Trump Tariff: ट्रम्प ने भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों पर लगाया नया टैरिफ, जानिए इंडिया पर इसका असर

Trump Tariff: ट्रम्प ने भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों पर लगाया नया टैरिफ, जानिए इंडिया पर इसका असर
अंतरराष्ट्रीय
25 Jul 2026, 12:07 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर दुनिया को टैरिफ का डर दिखा दिया है। उन्होंने 60 देशों पर नए बेसलाइन टैरिफ का ऐलान किया है। उनकी इस नई टैरिफ पॉलिसी में भारत समेत 17 देशों पर 10% का बेसलाइन टैरिफ लगाया गया है, जबकि चीन सहित 43 देशों पर 12.5% का बेसलाइन टैरिफ लागू किया गया है। यानी कुल 60 देशों पर ट्रंप ने ये ‘टैरिफ’ थोप दिया है। इस पर भी ट्रम्प प्रशासन ने कहा है कि ये कदम सरकार ने वैश्विक व्यापार में आए असंतुलन को दूर करने के लिए किया है और जबरन मजदूरी से बने उत्पादों के आयात पर सख्ती करने के लिए किया है।

फिर क्यों ट्रेड वॉर पर शुरू हो गए ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प लंबे समय से ये आरोप लगाते आ रहे हैं कि दुनिया भर के देश अमेरिका का फायदा उठा रहे हैं, अमेरिकी बाजार का फायदा उठा रहे हैं। जबकि वो अमेरिका में उद्योगों को भारी सब्सिडी और दूसरी सुविधाएं देते हैं। इसलिए अब उन्होंने ये टैरिफ का खेल खेलना शुरु कर दिया है।

किस पर पड़ेगा असर?

अमेरिका के इस टैरिफ गेम पर आर्थिक जानकारों का कहना है कि ट्रंप की इस टैरिफ पॉलिसी का असर जितना दूसरे देशों पर पड़ेगा उतना ही अमेरिका पर भी पड़ेगा। बढ़े हुए टैरिफ का बोझ अमेरिकी परिवारों पर पड़ेगा और हर अमेरिकी परिवार को सालाना लगभग 1 लाख रुपये तक का नुकसान हो सकता है।

भारत पर कितना टैरिफ, इसका क्या असर होगा?

अमेरिका ने भारत पर 10 प्रतिशत बेसलाइन टैक्स लगाया है। शुरुआती मसौदे में भारत पर 12.5% टैरिफ प्रस्तावित था, लेकिन ‘जबरन मजदूरी’ से जुड़े मुद्दों पर भारत के पक्ष को ध्यान में रखते हुए इसे घटाकर 10% कर दिया गया।

हालांकि, ये टैरिफ भारतीय निर्यातकों के लिए अतिरिक्त लागत बढ़ा सकता है, ऐसे में अमेरिका को होने वाला निर्यात प्रभावित हो सकता है।

भारत समेत किस पर लगा 10% का बेसलाइन टैरिफ

अमेरिका ने 10 प्रतिशत बेसलाइन का टैरिफ भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, यूरोपीय संघ (EU), ब्रिटेन, इंडोनेशिया, मलेशिया, कंबोडिया, ताइवान, कनाडा, मैक्सिको, अर्जेंटीना, जॉर्डन, इक्वाडोर पर लगाया है।

12.5% बेसलाइन टैरिफ किस पर लगा है

अमेरिका ने 12.5 प्रतिशत का बेसलाइन टैरिफ चीन, तुर्किये,रूस, इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, वेनेजुएला, वियतनाम, थाईलैंड, मिस्र, फिलीपींस जैसे देशों पर लगाया है।

उत्पाद आधारित टैरिफ भी बढ़ाए गए

ट्रम्प प्रशासन ने कुछ खास उत्पादों पर पहले से लागू आयात शुल्क भी बढ़ाया है। इसमें-

स्टील और एल्युमिनियम पर 25% से बढ़ाकर 50%

ऑटो पार्ट्स पर 25% से बढ़ाकर 50%

कॉपर पार्ट्स पर 25%

वुड कैबिनेट पर 25%

हैवी ट्रक पर 25%

सेमीकंडक्टर पर 25% शामिल है।

भारत-अमेरिका व्यापार पर पड़ेगा असर?

बता दें कि अमेरिका, भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच लगभग 13.6 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होता है। पिछले साल भारत से अमेरिका को निर्यात लगभग 8.42 लाख करोड़ रुपये का हुआ वहीं अमेरिका से आयात 5.18 लाख करोड़ रुपये का हुआ। अब नई टैरिफ पॉलिसी का असर भारत-अमेरिका के व्यापार में देखने को मिल सकता है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इसे लेकर दोनों देशों के बीच वार्ता हो सकती है।

ये भी पढ़ें- कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या छाप रहा विदेशी मीडिया? CJP प्रोटेस्ट में इतनी दिलचस्पी क्यों?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.