होम/international/us-air-force-aircraft-b52-bomber-crash-8-died

अमेरिका में क्रैश हुआ वायुसेना का विमान B-52 Bomber, 8 लोगों की मौत

अमेरिका में क्रैश हुआ वायुसेना का विमान B-52 Bomber, 8 लोगों की मौत
अंतरराष्ट्रीय
16 Jun 2026, 11:45 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

B-52 Bomber Aircraft Crash: अमेरिका में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां की वायुसेना के लड़ाकू विमान बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर उड़ान भरने के बाद ही क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। ये विमान अपने रेगुलर टेस्ट मिशन पर था। ये घटना स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 11.20 मिनट पर हुई।

सोमवार को (स्थानीय समय और दिन) अमेरिका के कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर ये हादसा हुआ है। अमेरिकी वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि विमान जिस टेस्ट मिशन पर था वो राडार आधुनिकीकरण कार्यक्रम का था। ये एय़रक्राफ्ट अमेरिकी वायुसेना के सबसे प्रतिष्ठित सबसे पुराना, कोल्ड वार के दौरान लंबे समय से सेवाएं देने वाला था। ऐसे में इसके दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़े सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये हादसा हुआ तो हुआ कैसे?

मारे गए 8 लोगों में सभी वायुसेना के ही कर्मचारी

वायुसेना के अधिकारियों का कहना है इस हादसे में जो 8 लोग मारे गए हैं उनमें सैन्य अधिकारी, सरकारी ठेकेदार और सरकारी कर्मचारी ही मौजूद थे।

सोवियत संघ से कोल्ड वॉर के दौरान हुआ था निर्माण

बता दें कि B-52 बॉम्बर विमान 1950 में बनना शुरू हुआ था। जिस वक्त कोल्ड वॉर छिड़ी हुई थी। उस वक्त सोवियत संघ और अमेरिका के बीच युद्ध चल रहा था। अमेरिका ने ये विमान इसीलिए बनाया क्योंकि वो चाहता था कि परमाणु बम लेकर ये विमान सोवियत संघ तक जाकर वहां हमले कर सके जो कि अमेरिका से हजारों किमी दूर है। इसके बनने के बाद पहली बार विमान ने 1952 में उड़ान भरी और फिर इसे 1955 में अमेरिका की वायुसेना में शामिल कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, 5 जवान शहीद, असम के जोरहाट एयरबेस पर हुआ हादसा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.