भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, 5 जवान शहीद, असम के जोरहाट एयरबेस पर हुआ हादसा

Aircraft Crash: शनिवार सुबह भारतीय वायुसेना के लिए एक परेशान होने वाली खबर सामने आई। असम के जोरहाट के रौरिया एयरबेस पर वायुसेना के एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। पहले तो पायलटों के घायल होने की खबर बताई गई थी लेकिन अब खबर सामने आई है कि इसमें 5 जवान शहीद हो गए हैं।
#BREAKING: Today an AN-32 of Indian Air Force has met with an accident in Jorhat, Assam. More details awaited. pic.twitter.com/7ThSJh5Lm2
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) June 13, 2026
एयरबेस पर उतरते वक्त हुआ क्रैश
रिपोर्ट के मुताबिक रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह एक AN-32 सैन्य मालवाहक विमान लैंडिंग के दौरान ही क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि ये विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद इस विमान में भीषण आग लग गई और वो दो हिस्सों में टूट गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पायलट के हताहत होने की आशंका है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
बता दें कि इससे पहले 21 नवंबर 2025 को भारतीय वायुसेना का HAL तेजस दुर्घटना का शिकार हो गया था। ये दुबई एयरशो के दौरान करतब दिखाने के दौरान ये हादसा हो गया। वहीं 9 जुलाई को राजस्थान के चूरू में भारतीय वायुसेना का जगुआर ट्रेनर क्रैश हो गया था। इस विमान ने सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ान भरी थी लेकिन कुछ देर बाद ही ये हादसा हो गया। इसमें दोनों पायलट की जान चली गई थी।
ये भी पढ़ें- मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कहा- चुनावी प्रक्रिया में दखल नहीं, कांग्रेस नेताओं का सड़क पर जोरदार प्रदर्शन
इस लिंक को शेयर करें

