होम/jaipur/ashok-gehlot-on-rahul-gandhi-amit-shah-student-protest-nehru-remark

राहुल गांधी, पेपर लीक, अमित शाह के मुद्दे पर क्या बोले अशोक गहलोत?

राहुल गांधी, पेपर लीक, अमित शाह के मुद्दे पर क्या बोले अशोक गहलोत?
जयपुर
30 Jul 2026, 04:58 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के गृह मंत्री अमित शाह पर प्रदर्शनकारी बच्चों पर फायरिंग के आदेश के आरोप पर बयान दिया है। इसके अलावा उन्होंने BAP यानी भारत आदिवासी पार्टी के 309 कार्यकर्ताओं के कांग्रेस शामिल होने पर बात की। गहलोत ने कहा कि मालवीय को गलतफहमी हो गई थी को वो चले गए थे लेकिन अब वापस पार्टी में लौट आए।

'बाप कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि कांग्रेस में आएं'

गहलोत ने कहा कि वहां के कार्यकर्ताओं की इच्छा थी, और जो बाप पार्टी में चले गए थे उन सब की इच्छा थी कांग्रेस में आने की जो आज पूरी हो गई है। वागड़ में यूपीए सरकार के दौरान कितने काम हुए। तीन-तीन लाख मजदूर लगते थे, तीन-तीन लाख मजदूर किसे कहते हैं, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में। लेकिन अब सारे काम ठप हो रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी संघर्ष कर रहे हैं छात्रों के लिए, युवाओं के लिए। बीजेपी का ग्राफ नीचे आ रहा है। राहुल गांधी जब बोलते हैं तो ये लोग माइक बंद कर देते हैं। आप उसका जवाब दो।

'एंटी पेपर लीक बिल से अपना चेहरा बचा रहे ये'

निशिकांत दुबे के पंडित नेहरू पर दिए गए अय्याशी वाले बयान पर गहलोत ने कहा कि ऐसे लोग बहुत ही निम्न स्तर के कमेंट्स करते हैं ना, पूरा देश जानता है, ये समय की बात है। समय वो आएगा, इनको कोई पूछेगा भी नहीं देश के अंदर। एंटीपेपर बिल तो फेस सेविंग वाली बात है। जो वादा किया उनको निभाना था। विपक्षी पार्टियों से सलाह करके फिर बिल लाते वो, तो और ज्यादा अच्छे ढंग से ला सकते थे। इनको पूछो आपने क्या किया? आपका ओएमआर शीट जो है, उसमें जो पकड़े गए उनकी जमानत हो गई, परवाह नहीं करी आपने। उसका कोई जवाब दे नहीं रहे ये लोग।

ये भी पढ़ें- महेंद्रजीत सिंह मालवीय के नेतृत्व में 309 BAP कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, गहलोत बोले- BAP वोट काटने वाली पार्टी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.