होम/politics/mahendrajeet-singh-malviya-bap-309-workers-join-congress-in-jaipur

महेंद्रजीत सिंह मालवीय के नेतृत्व में 309 BAP कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, गहलोत बोले- BAP वोट काटने वाली पार्टी

महेंद्रजीत सिंह मालवीय के नेतृत्व में 309 BAP कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, गहलोत बोले- BAP वोट काटने वाली पार्टी
राजनीति
30 Jul 2026, 04:13 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में घरवापसी करने वाले दिग्गज आदिवासी नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय के नेतृत्व में कांग्रेस ने राजकुमार रोत की भारत आदिवासी पार्टी में बड़ी सेंध लगा दी है। गुरुवार को मालवीय के नेतृत्व में BAP के 309 कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। सियासी जानकार इसे पंचायत चुनाव से पहले सियासी समीकरण में होने वाले बड़े बदलाव के तौर पर देख रहे हैं। क्योंकि भारत आदिवासी पार्टी वागड़ क्षेत्र में अपनी अच्छी-खासी पैठ बना रही थी। ये राजकुमार रोत के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

गाजे-बाजे के साथ BAP कार्यकर्ताओं को हुआ स्वागत

जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पर जब महेंद्रजीत सिंह मालवीय 309 BAP कार्यकर्ताओं की पूरी फौज लेकर पहुंचे, तो गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत के सिविल लाइंस स्थित बंगले पर मुलाकातों का दौर चला, अशोक गहलोत ने उनका स्वागत किया। पीसीसी में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इन सभी 309 कार्यकर्ताओं ने औपचारिक रूप से कांग्रेस का पद ग्रहण कर लिया है और पार्टी की सदस्यता ले ली है।

BAP जैसी पार्टी वोट काटती हैं- गहलोत

इसके बाद अशोक गहलोत ने मीडिया से बात की और कहा कि ये BAP जैसी पार्टियां तो सिर्फ वोट काटने का काम करती हैं और इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिल जाता है। जो लोग किसी भ्रम में कांग्रेस छोड़कर चले गए थे, वे अब सच समझकर वापस अपने घर लौट रहे हैं।

कांग्रेस में आते ही BAP के कार्यकर्ताओं को ले आए मालवीया

गौर करने वाली बात ये है कि मालवीय 2024 में बीजेपी में गए थे। लेकिन वहां दो साल रहने के बाद उन्होंने कहा कि वहां तो मेरा दम घुट रहा था। उन्होंने इसी साल जनवरी 2026 में उनकी कांग्रेस में धमाकेदार वापसी हुई। अब उन्होंने BAP के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कराकर साबित कर दिया कि वागड़ की जमीनी राजनीति में किसका सिक्का चलता है।

कांग्रेस को कैसे रोकेंगे राजकुमार रोत?

चर्चाएं तो ये भी हैं कि मालवीय यहीं थमने वाले नहीं हैं। पद ग्रहण कार्यक्रम के बाद अब वो जल्द ही वागड़ की सड़कों पर उतरकर एक बड़ी 'पदयात्रा' निकालने जा रहे हैं। और इस पदयात्रा का सीधा निशाना होगा BAP और राजकुमार रोत का वही कोर आदिवासी वोट बैंक। ये देखना अब दिलचस्प होगा कि कांग्रेस का जवाब अब राजकुमार रोत कैसे देते हैं।

ये भी पढ़ें- क्यों चुप हैं फायरब्रांड नेता? डीग में बच्चे को बेरहमी से पीटने के मामले में अब तक किसी का नहीं आया बयान, क्या अनहोनी का कर रहे इंतजार?

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के अमित शाह के आरोपों पर टीकाराम जूली का बीजेपी पर पलटवार, कहा- तो बता दो आदेश किसने दिए


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.