होम/jaipur/gold-silver-rate-today-3-july-in-india-rajasthan-jaipur

Gold Silver Price: 3 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें ताजा भाव

Gold Silver Price: 3 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें ताजा भाव
जयपुर
03 Jul 2026, 10:37 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में 3 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर नरम पड़ती उम्मीदों और डॉलर में कमजोरी का समर्थन मिला, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया।

भारत के राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बीते दिन से 3,220 रुपए बढ़कर 1,47,150 प्रति 10 ग्राम हो गया है जबकि 22 कैरेट सोना 2,950 रुपए बढ़कर 1,34,900 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव कल से 5000 रुपए बढ़कर 2,50,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। ध्यान रहे कि अलग-अलग शहरों में टैक्स, मेकिंग चार्ज के चलते कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है।

राजस्थान में क्या है भाव?

राजस्थान में भी सोने-चांदी की कीमतें देश के बाकी राज्यों और शहरों के लगभग समान ही हैं। राजधानी जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव कल से 3,220 रुपए बढ़कर 1,47,150 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी कल से 2,950 रुपए बढ़कर 1,34,900 प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 5000 रुपए बढ़कर 2,50,000 प्रति किलोग्राम पहुंच गई है।

MCX पर क्या रहा रुख?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और चांदी दोनों में मजबूती का रुख देखने को मिला। वैश्विक बाजार में बढ़ी खरीदारी और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से बुलियन बाजार को समर्थन मिला।

ऐसे में बाजार जानकारों का मानना है कि अगर अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर नरम रुख बना रहता है और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता जारी रहती है, तो सोने की कीमतों को आगे भी समर्थन मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- भरत तिवारी हत्या का आरोप जिस पुलिस अधिकारी पर, उसे मिली नई पोस्टिंग! माँ बोली - सरकार लीपापोती कर रही है


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.