होम/jaipur/jaipur-daughter-murder-mother-for-government-job-also-killed-father

सरकारी नौकरी के लिए मां की हत्या करने वाली बेटी ने पिता का भी किया था मर्डर? मामा ने किया चौंकाने वाला दावा

सरकारी नौकरी के लिए मां की हत्या करने वाली बेटी ने पिता का भी किया था मर्डर? मामा ने किया चौंकाने वाला दावा
जयपुर
11 Jul 2026, 04:56 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur Neeraj Sharma Murder Case: जयपुर में नीरज शर्मा नाम की महिला की जब उसकी ही 24 साल की बेटी ने गाड़ी से कुचलवाकर मरवा दिया तो राजस्थान समेत पूरा देश सन्न रह गया। ये ऐसा सनसनीखेज मामला था जिसने मां और बेटी के घनिष्ठ स्नेही रिश्ते को दागदार कर दिया था। लेकिन अब इस केस में एक और चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। दरअसल महिला के भाई यानी आरोपी लड़की के मामा ने ये दावा किया है कि उसने ही अपने पिता की हत्या की है वो भी सरकारी नौकरी के लिए।

ब्रेन हैमरेज था पिता को

जयपुर के प्रतापनगर थाने में नीरज शर्मा के भाई और आरोपित लड़की आयुषी के सगे मामा राकेश शर्मा ने FIR दर्ज कराई थी। इसमें उनका कहना था कि आयुषी ने ही अपने पिता विजय शर्मा की अपने चचेरे भाई बलराम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। विजय शर्मा को जब ब्रेन हैमरेज हुआ और वो बीमार होने लगे गए थे तो आयुषी ने घरवालों से कहा कि एक अच्छे डॉक्टर से उसकी बात हुई है और ये कहा है कि पापा को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ेगा।

झूठ बोलकर दूर अस्पताल में करा दिया पिता को भर्ती

मामा ने आरोप लगाया कि आयुषी ने अपने परिवार को ये तक नहीं बताया कि वो विजय शर्मा को किस अस्पताल में भर्ती करवा रही है। आयुषी, बलराम के साथ अपने पिता को ले गई और अस्पताल में भर्ती करा दिया। काफी पूछने पर बताया कि वो दिल्ली रोड पर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं।

अस्पताल में पिता की हालत बेहद खराब

करीब 3 महीनों के बाद जब परिवार विजय शर्मा से मिलने अस्पताल पहुंचा तो उनकी हालत देखकर दंग रह गया। विजय शर्मा की बॉडी के कई पार्ट्स काम ही नहीं कर रहे थे। ये सब देखकर परिवार उन्हें घऱ ले आया लेकिन घर पर कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गई थी। मामा का आरोप है कि आयुषी ने ये सब कुछ जानबूझकर किया और विजय शर्मा की फीडिंग पाइप उसने हटाई ताकि मौत जल्दी हो सके। ये सब कुछ आयुषी ने सिर्फ इसलिए किया ताकि वो अपने पिता की मौत के बाद अनुकंपा में खुद की नौकरी लगवा सके।

मामा ने शिकायत में कहा है कि विजय शर्मा की मौत के बाद उनकी नौकरी उनकी पत्नी नीरज शर्मा को मिली जो कि आयुषी को जरा भी गवारा नहीं हुआ। बस इसीलिए उसने अपनी मां की हत्या करा दी।

7 लाख रुपए में कराई मां की हत्या

आयुषी ने अपनी मां की हत्या के लिए भरतपुर से लोग बुलाए थे। ये लोग उसके चचेरे भाई बलराम के रिश्तेदार थे। नीरज शर्मा को मारने के लिए आयुषी ने इन लोगों को 7 लाख रुपए दिए थे।

ये भी पढ़ें- बुलडोजर चलने के बाद भी ‘शान से खड़े’ काले कांड के होटल, 13 साल की बच्ची के रेप मामले में ये कैसी कार्रवाई?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.