होम/jaipur/madan-rathore-on-shyama-prasad-mukherjee-jayanti-in-jaipur

आज का PoK नेहरू की गलती का नतीजा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बोले मदन राठौड़

आज का PoK नेहरू की गलती का नतीजा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बोले मदन राठौड़
जयपुर
06 Jul 2026, 02:48 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Madan Rathore: राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज का जो गुलाम कश्मीर है वो पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की गलती के कारण है। उन्हीं की वजह से कश्मीर के दो टुकड़े हो गए।

नेहरू की भूल से आज PoK

जयपुर में बीजेपी युवा मोर्चा का छात्र सम्मेलन में मदन राठौड़ ने कहा कि आज जो पीओके है, वो पंडित नेहरू की गलतियों के कारण है। कबायली सेना जब आधे कश्मीर में घुस आई तब तत्कालीन केंद्र सरकार जागी थी। मदन राठौड़ ने कहा कि पंडित नेहरू ने कश्मीर के राजा हरिसिंह को दो टूक कहा कि मेरे से बात तभी होगी जब शेख अब्दुल्ला को लेकर आओगे। तब शेख अब्दुल्ला ने कई मांगे सामने रख दी कि दो निशान, दो विधान और दो प्रधान प्रदेश में होंगे।

मुखर्जी के साथ कश्मीर जाना चाहते थे अटल बिहारी

मदन राठौड़ ने कहा कि इसी का विरोध तब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था और अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आंदोलन कर दिया। वो कश्मीर जाना चाहते थे और अटल बिहारी वाजपेयी साथ जाना चाहते थे। लेकिन उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को जाने से रोक दिया। अध्यक्ष की बात मानते हुए अटल बिहारी वाजपेयी और बलराज मधोक रुक गए। वहीं UCC पर कांग्रेस के आरोपों पर मदन राठौड़ ने कहा कि सभी के सुझाव लेकर ही इस पर काम किया जाएगा। कांग्रेस को तो आरोप लगाने की आदत है।

ये भी पढ़ें- आज खुलेगा पांचना का पानी, बांध पर पुलिस-प्रशासन का कड़ी मुस्तैदी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.