होम/rajasthan/panchana-dam-water-release-in-karauli-kirodi-lal-meena

आज खुलेगा पांचना का पानी, बांध पर पुलिस-प्रशासन का कड़ी मुस्तैदी

आज खुलेगा पांचना का पानी, बांध पर पुलिस-प्रशासन का कड़ी मुस्तैदी
राजस्थान
06 Jul 2026, 01:33 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Panchana Dam: आज 6 जुलाई है, यानी वो तारीख जिस पर पांचना बांध का पानी कैचमेंट एरिया में छोडने का बीजेपी सरकार ने आश्वासन दिया था। कृषि मंत्री किरोडी लाल मीणा ने कुछ दिन पहले दोनों पक्षों से बातचीत कर इस बात पर सहमति दी थी कि 6 जुलाई को पांचना का पानी छोड़ा जाएगा। इसे लेकर अब अब तैयारी पूरी हो चुकी हैं। पांचना बांध पर पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है। कलेक्टर समेत प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच रहे हैं। भारी-भरकम जाब्ते के साथ अब कभी भी पानी छोड़ा सकता है।

20 साल पुराना विवाद आज थमेगा?

अगर आज पानी नहर में छोड़ा गया तो आज 20 साल पुराना वो विवाद आज हमेशा-हमेशा के लिए थम जाएगा, जिसने पूरे इलाके की सियासत और साख को दांव पर लगा रखा था। कैचमेंट एरिया के दोनों एरिया जिसमें एक तरफ 35 गांवों और दूसरी तरफ 36 गांव हैं। एक पक्ष गुर्जर बहुल है तो दूसरा मीणा-OBC बहुल है।

एक तरफ जहां कमांड क्षेत्र के किसान पानी के हक के लिए तरस रहे थे, तो दूसरी तरफ गुडला क्षेत्र के 21 गांवों के लोग अपनी मांग पर अड़े थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के एक्टिव होने के बाद जयपुर में जो लिखित समझौता हुआ, उसने इस बार टकराव की आशंका को पूरी तरह बदल दिया है।

2100 MCFT की क्षमता है पांचना बांध की

आपको बता दें कि पांचना बांध की क्षमता 2100 MCFТ की है। नहरों की मरम्मत के लिए साढ़े 11 करोड़ रुपये पानी की तरह बहाए गए हैं ताकि 13 हजार हेक्टेयर ज़मीन को सिंचित किया जा सके। लेकिन बड़ा सस्पेंस अभी भी बरकरार है! क्या ज़मीनी स्तर पर ये समझौता उतनी ही शांति से लागू हो पाएगा? क्या आज बिना किसी अड़चन के नहरों में पानी का पहला रेला दौड़ेगा? इस पर पूरे प्रदेश की नजरें बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें- JLN अस्पताल के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, बीजेपी नेता अमरचंद जाजड़ा के भाई देवकरण की मौत मामले में नहीं बनी सहमति


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.