होम/jaipur/rajasthan-weather-update-jaipur-rain-alert-in-27-district

झमाझम बारिश से तरबतर हुआ जयपुर, मानसून से पहले खुशनुमा हुआ मौसम, 27 जिलों में अलर्ट

झमाझम बारिश से तरबतर हुआ जयपुर, मानसून से पहले खुशनुमा हुआ मौसम, 27 जिलों में अलर्ट
जयपुर
25 Jun 2026, 04:59 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की एंट्री से ठीक पहले मौसम ने बड़ी करवट ली है। दो दिन की उमस भरी गर्मी से गुरुवार को जयपुर में बारिश ने राहत दी है। दोपहर बाद राजधानी में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। वहीं कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग, जयपुर केंद्र ने अब 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर डीग हल्की बारिश के साथ 40-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

वहीं झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू, कोटपूतली बहरोड़, खैरथल-तिजारा, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, ब्यावर और डीडवाना-कुचामन 30-40 किमी की रफ्तार से आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें- किरोड़ी ने खत्म कराया धरना लेकिन गुर्जर समुदाय के मन में क्या? 28 जून को क्या होगा?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.