होम/jaipur/rajasthani-folk-rajasthan-ratna-k-c-maloo-death-in-jaipur-veena-music

कैसेट के दौर में भी राजस्थानी संगीत को विदेशों तक पहुंचाया...सीमा मिश्रा के साथ 'अमर' किए लोकगीत, जानिए केसी मालू के वो अनसुने किस्से

कैसेट के दौर में भी राजस्थानी संगीत को विदेशों तक पहुंचाया...सीमा मिश्रा के साथ 'अमर' किए लोकगीत, जानिए केसी मालू के वो अनसुने किस्से
जयपुर
14 Jul 2026, 12:21 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

घूमर, नैणा रा लोभी, जला सैण...ये राजस्थान के ऐसे लोकगीत हैं, जिनका जादू आज भी सिर्फ हर घर में नहीं बल्कि युवा पीढ़ी पर भी सिर चढ़कर बोलता है। राजस्थानी लोकगायिका की आवाज में इन लोकगीतों को ऐसी सुरों में पिरोने वाले राजस्थान रत्न और राजस्थानी लोक संगीत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले केसरी चंद मालू (केसी मालू) अब इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनका बीते सोमवार रात को 80 साल की उम्र में डेढ़ बजे हार्ट अटैक से जयपुर में निधन हो गया।

केसी मालू का आज शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा शांति पथ मालू हाउस पार्श्वनाथ कॉलोनी निर्माण नगर स्थित घर से पुरानी चुंगी मोक्ष धाम जाएगी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई बड़े दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

1. कैसेट के दौर में भी राजस्थानी गीतों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दे दी

राजस्थान रत्न केसी मालू ने उस वक्त अपना प्रोडक्शन वीणा म्यूजिक शुरू किया, जब रिजनल म्यूजिक कंपनियों को नेशनल लेवल पर ज्यादा ना तो पहचान मिलती थी और ना ही महत्व मिलता था। तब उन्होंने ठाना वो राजस्थानी गीत-संगीत को सिर्फ भारत में ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाना है।

2. सीडी और डिजिटल दौर आने से पहले ही बना ली रणनीति

कैसेट के दौर में तो वीणा म्यूजिक हिट रहा। लेकिन 1990 के दशक के आखिर और 2000 के दशक में जब ऑडियो कैसेट का बाजार तेजी से गिरने लगा, और सीडी, डीवीडी का दौर शुरू हुआ, तब कई क्षेत्रीय कंपनियां बंद हो गईं। लेकिन केसी मालू ने यहीं अपनी रणनीति बदल दी। सीडी, वीसीडी में तो कंटेंट उपलब्ध कराया ही साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म (खासकर यू-ट्यूब) पर भी अपना सारा कंटेंट अपलोड कराया ताकि कंपनी टिकी रह सके। उनकी ये दूरदर्शिता काम कर गई। आज यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा राजस्थानी गीत वीणा म्यूजिक के ही सुने और देखे जाते हैं।

3. सीमा मिश्रा के साथ राजस्थानी गीत-संगीत को अमर कर गए केसी मालू

केसी मालू की एक खासियत थी कि वो एक बार जिन कलाकारों पर भरोसा कर लेते थे उनके साथ लंबे समय तक काम करते और लोक गायिका सीमा मिश्रा के साथ तो उन्होंने वीणा म्यूजिक के गीतों को एक तरह से अमर ही बना दिया। सीमा मिश्रा की मीठी आवाज़ में गाए गए गीत राजस्थान की एक पहचान बन गए हैं।

4. फिल्मों से ज्यादा लोक संस्कृति को आगे करने का माद्दा

एक तरफ जहां दूसरी कंपनियां फिल्मी संगीत के पीछे भाग रही थीं, वहीं वीणा म्यूजिक ने भजन, लोकगीत, तीज-गणगौर, विवाह गीत, देवी-भक्ति और पारंपरिक राजस्थानी संगीत पर बड़ा निवेश किया। हालांकि ये फैसला उस समय जोखिम भरा माना जाता था, लेकिन बाद में यही कंपनी की सबसे बड़ी ताकत बन गया।

5. राजस्थान के गांव-गांव तक पहुंचाया अपना संगीत

केसी मालू ने कैसेट के दौर में वीणा म्यूजिक से सिर्फ शहरों पर नहीं, बल्कि छोटे कस्बों और गांवों में मजबूत नेटवर्क बनाया। यही वजह है कि राजस्थान में शादी-ब्याह या लोक पर्वों पर वीणा म्यूजिक के कैसेट लगभग हर दुकान पर दिखाई देते थे।

ये भी पढ़ें- हाई-फाई क्लब...बर्थडे पार्टी का जश्न...एक थप्पड़ और फिर मौत... भरतपुर जेल से फरार कैदी और हिस्ट्रीशीटर ने कैसे की हत्या?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.