बारिश, भुट्टा और सेहत का तड़का: स्वाद के साथ मिलते हैं कई फायदे

बारिश की वो हल्की-हल्की बूंदें, ठंडी हवाएं, कोयले पर सिकते हुए भुट्टों की खुशबू—सबको अपनी ओर खींच ही लेती है। बिना खाए आप रुक ही नहीं सकते। मानसून का ये नजारा हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला देता है। बारिश के मौसम में भुट्टा सिर्फ एक नाश्ता या सुपर डिलीशियस स्नैक नहीं, बल्कि शरीर के लिए एक सुपरफूड भी माना जाता है। इसमें कई तरह के विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
मानसून में क्यों बढ़ जाता है भुट्टे का क्रेज?
बारिश का मौसम आते ही बाजारों और सड़कों के किनारे भुट्टे की बिक्री बढ़ जाती है। लोग बड़े स्वाद के साथ इसका आनंद लेते हैं। कोयले की धीमी-धीमी आंच पर सिका हुआ भुट्टा और उसके साथ नमक, नींबू और मिर्च का तड़का मन को तृप्ति देता है।
यही स्वाद मानसून की असली पहचान बन गया है। इसी वजह से हर उम्र के लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। अगर इसमें बटर लगा दिया जाए, तो स्वाद का एक अलग ही लेवल मिल जाता है।
स्वाद के साथ सेहत का भी अच्छा साथी
भुट्टे में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर, विटामिन, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। इससे शरीर में पाचन शक्ति बेहतर होती है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। यही वजह है कि लोगों को भुट्टा खाना भी पसंद आता है।
भुट्टे के बहुत से फायदे
भुट्टा खाने से पाचन बेहतर रहता है और इम्युनिटी भी मजबूत रहती है। भुट्टे में पाए जाने वाले पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने और हार्ट को स्वस्थ रखने में मददगार माने जाते हैं। भुट्टा खाने से आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वेट कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है। इससे अनहेल्दी खाने की इच्छा भी कम हो सकती है।
भुट्टा खाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
मानसून में हमेशा ताजा और अच्छी तरह से पका हुआ भुट्टा खाना चाहिए। ऐसा भुट्टा नहीं खाना चाहिए जो लंबे समय से खुले में रखा हुआ हो। अधपका भुट्टा भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे तबीयत खराब हो सकती है। स्वाद के लिए कम नमक और मसाले का उपयोग करना चाहिए, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो।
बारिश में गरमा-गरम भुट्टा सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ी एक अच्छी आदत भी हो सकता है। अगर इसे साफ-सफाई के साथ रखा और तैयार किया जाए, तो यह मानसून के सबसे पसंदीदा पौष्टिक स्नैक्स में से एक है।
कंटेंट- नेहा कुमारी
ये भी पढ़ें- शाम के इस सुनहरे पल को न करें नज़रअंदाज़, गोल्डन ऑवर बदल सकता है आपकी सेहत
आप रील्स देख रहे हैं, या रील्स आपको देख रही हैं? डोपामाइन और डिजिटल लत का खतरनाक सच
क्या आपको भी हर समय आती है नींद, कहीं ये नार्कोलेप्सी का हिंट तो नहीं
इस लिंक को शेयर करें

