होम/national/aap-leader-manish-sisodia-on-punjab-paper-leak-harjot-singh

पंजाब पेपर लीक का भड़क रहा मुद्दा, AAP नेता मनीष सिसोदिया बोले- बीजेपी फैला रही नैरेटिव

पंजाब पेपर लीक का भड़क रहा मुद्दा, AAP नेता मनीष सिसोदिया बोले- बीजेपी फैला रही नैरेटिव
राष्ट्रीय
26 Jul 2026, 03:10 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Punjab Paper Leak: 19 जुलाई को पंजाब में फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। जिसे लेकर अब शिरोमणी अकाली दल के नेता पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह का इस्तीफा मांग रहे हैं। वहीं खुद को पेपर लीक ऱिफॉर्म्स की अगुआ बताने वाली सीजेपी को भी सोशल मीडिया पर इस पेपर लीक के इस्तीफे के लिए कहा जा रहा है। इन सब पर अब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बयान दिया है।

कांग्रेस-बीजेपी सिर्फ माहौल बना रहीं- सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने मोहाली में मीडिया से कहा कि कांग्रेस और भाजपा बहुत सारी अफवाहें फैला रहे हैं। उनके पेड ट्रोल सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं कि पंजाब में पेपर लीक हुआ है और पार्टी के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सिसोदिया ने कहा कि मैं कांग्रेस और भाजपा से कहना चाहता हूं कि झूठ फैलाना बंद करें। आपके झूठ की वजह से ही जनता ने आपकी ऐसी हालत कर दी है कि एक को कोई पूछता नहीं है और दूसरे के शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ रहा है।

पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ- सिसोदिया

सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ। पंजाब की एक यूनिवर्सिटी में एक क्लासरूम में कुछ छात्र नकल करने के इरादे से ब्लूटूथ वाला स्मार्ट पेन क्लासरूम में ले आए। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत उसे जब्त कर लिया और उनके खिलाफ पुलिस एक्शन लिया गया।

जब केंद्र में तय जवाबदेही तो पंजाब में क्यों नहीं

धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी ने आप के मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं शिरोमणी अकाली दल कह कहना है कि अगर केंद्र में जवाबदेही तय हो सकती है तो फिर पंजाब में क्यों नहीं? पार्टी लगातार शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह का इस्तीफा मांग रही है।

SAD का दावा है कि पंजाब में बीते 4 साल में 6 बड़े पेपर लीक हुए हैं। 2022 में नायब तहसीलदार का तो 2023 में TET परीक्षा का पेपर लीक हुआ। इसमें 5 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं।

CJP पर भी पड़ रहा दबाव

वहीं 20 जुलाई को जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सीजेपी ने छात्रों के नाम पर जो संसद मार्च किया था, अब इस पार्टी पर भी सोशल मीडिया के जरिए दबाव डाला जा रहा है कि वो पंजाब में इन दो मंत्रियों के इस्तीफे दिलवाकर दिखाए।

ये भी पढ़ें- प्रियंका गांधी से लेकर सोनम वांगचुक तक...धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्रेडिट लेने की मची होड़


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.