होम/national/priyanka-gandhi-to-sonam-wangchuk-dharmendra-pradhan-resignation

प्रियंका गांधी से लेकर सोनम वांगचुक तक...धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्रेडिट लेने की मची होड़

प्रियंका गांधी से लेकर सोनम वांगचुक तक...धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्रेडिट लेने की मची होड़
राष्ट्रीय
25 Jul 2026, 04:11 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिकता के आधार पर युवाओं को कुचक्र में फंसने से बचाने के लिए इस्तीफा दे दिया है लेकिन अब कॉक्रोच जनता पार्टी समेत विपक्षी पार्टियों में उनका इस्तीफे का क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है। कॉक्रोच जनता पार्टी ने तो सीधे-सीधे इसका क्रेडिट अपनी पार्टी और खुद को कॉक्रोच कहने वाले छात्रों को दे दिया तो कांग्रेस इसका क्रेडिट राहुल गांधी को दे रही है। सोनम वांगचुक ने भी इस इस्तीफे में अपने अनशन पर बयान दिया है।

क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका गांधी ने कहा कि आज 25 जुलाई 2026 वो दिन है जब हमारे लोगों ने अपना देश वापस लेना शुरू कर दिया है। मेरा मानना ​​है कि ये भारत के युवाओं की जीत है। मुझे उनमें से हर एक पर गर्व है। उन पर आंसू गैस छोड़ी गई और उन्हें लाठियों से पीटा गया। आज ये हमारे युवाओं ने साबित कर दिया है कि वे अपने विश्वास पर अड़े रहे, जो उनके हिसाब से सही था।

खड़गे ने क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा कि भारत के ‘छात्रों की गूँज’ आख़िरकार अंहकारी सत्ता की दहलीज़ तक पहुँच गई। ये हमारे करोड़ों युवाओं की जीत है जिन्होंने देशभर में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़क पर आवाज़ उठाई। ये साझा विपक्ष की जीत है, जिन्होंने छात्रों के हित में संसद से सड़क तक आवाज़ उठाई। अब बारी है मोदी जी को हमारी युवा पीढ़ी से माफ़ी माँगने की और जिन्होंने उनपर लाठी-डंडे-Pellet Guns चलवाई है, उनपर कठोर कार्यवाही करने की।

सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल गांधी को दिया इस्तीफे का क्रेडिट?

कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि 12 बजे राहुल गांधी ने कहा था कि कुछ भी हो, पीएम नरेंद्र मोदी को धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा और ढाई बजे धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया।

सोनम वांगचुक का इस्तीफे पर बयान

एक्टिविस्ट और 26 दिन तक अनशन पर रहे सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर कहा कि ये लोकतंत्र की जीत है, सीधा लोकतंत्र... जो सड़कों से निकला है। ये शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। CJP और देश की 'जेन ज़ेड' (Gen Z) को बधाई और उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज़ उठाई। जवाबदेही से अब सुधार की ओर।

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉक्रोच जनता पार्टी का रिएक्शन आया सामने, बोली- जीत गए कॉक्रोच

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान ने दे दिया इस्तीफा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.