होम/national/bhandara-king-baba-ramashankar-gupta-death-in-haridwar-har-ki-pauri

'भंडारा करा दो बाबूजी' कहने वाले भंडारा किंग बाबा अब नहीं रहे, टॉयलेट में मिला शव

'भंडारा करा दो बाबूजी' कहने वाले भंडारा किंग बाबा अब नहीं रहे, टॉयलेट में मिला शव
राष्ट्रीय
11 Jul 2026, 01:58 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

हरिद्वार के शिवसेतु पर खड़े होकर लोगों को भंडारा कराने के लिए कहने वाला भंडारा किंग बाब रमाशंकर गुप्ता का संदिग्ध हालातों की निधन हो गया है। उनका शव हर की पौड़ी पर स्थित पब्लिक टॉयलेट में मिला है। उनके निधन की खबर से पूरे सोशल मीडिया के यूजर्स में शोक की लहर दौड़ गई है। रमाशंकर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले थे। उनकी मौत कैसे हुई इसका कारण अभी साफ नहीं हुआ है।

रमाशंकर गुप्ता के शव को पुलिस ने बरामद कर जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि अगर 72 घंटे के भीतर रमाशंकर का कोई परिजन शव लेने के लिए नहीं आता तो उसका पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।

भंडारा करा दो बाबूजी कौन कहेगा?

सोशल मीडिया पर एक वक्त पर तो भंडारा करा दो बाबूजी वाला वीडियो जमकर वायरल हुआ था. तब से लेकर रमाशंकर के भंडारा वाले वीडियो वायरल होना शुरू हो गए थे। वे 100 रुपए में 5 और 200 रुपए 11 बाबाओं के खाना खिलाने को कहते थे और खाना वो खुद लेकर आते थे। हर की पौड़ी पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं से वो ये भंडारा कराने को कहते थे। यही रमाशंकर की कमाई का जरिया था। इसीके के बाद वे सोशल मीडिया पर भंडारा किंग बाबा के नाम से फेमस हो गए।

ये भी पढ़ें- पानी की जगह युवती को पिला दिया तेजाब, हालत गंभीर, दुकानदार ने कहा कंपनी की सप्लाई में ही आया


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.