अब बीजेपी सांसदों ने खोला आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा, पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर जबरदस्त प्रदर्शन

धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफे के बाद भी विपक्ष संसद में शांतिपूर्ण चर्चा नहीं कर रहा। लगातार हंगामे के बाद मंगलावर को भी संसद के दोनों सदन की कार्यवाही शुरु होने के 5 मिनट के भीतर ही स्थगित हो गई। फिर बाहर आकर विपक्षी सांसदों ने बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इधर बीजेपी ने भी विपक्ष के खिलाफ कमर कस ली है और पंजाब पेपर लीक के मुद्दे को हथियार बना लिया है। संसद में बीजेपी के सांसदों ने हाथ में बैनर-पोस्टर लेकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह का इस्तीफे की मांग की।
एक भी दिन ढंग से नहीं चला सदन
सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें शांत रहने की अपील करते हुए कहा कहा कि सदन को चलने दें। चर्चा और बातचीत हो और सभी के विचार सामने आएं। पूरे देश में एक अच्छा संदेश जाए कि संसद में चर्चा और बातचीत होती है। अभी तक एक भी दिन सदन ढंग से नहीं चल पाया है।
संसद की कार्यवाही शुरु होने से पहले पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA के संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ हुई।
इस्तीफे के बाद प्रधान के संसद में स्वागत पर भड़कीं प्रियंका गांधी
उधर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से कहा कि ये शर्मनाक है कि किन परिस्थितियों में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया और फिर यहां उनका जोरशोर से स्वागत हो रहा है मानों किसी सुपर स्टार का स्वागत हो रहा हो। इस सरकार पर कोई विश्वास नहीं कर सकता है। आप छात्रों के पीछे पड़े हुए हैं और आप उन्हें दबाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- अमित शाह के साथ मिलकर राजस्थान में धमाका करने को तैयार किरोड़ी लाल मीणा? क्या करेंगे अब गहलोत-डोटासरा
इस लिंक को शेयर करें

