होम/rajasthan/kirodi-lal-meena-letter-to-amit-shah-on-congress-paper-leak-ashok-gehlot

अमित शाह के साथ मिलकर राजस्थान में धमाका करने को तैयार किरोड़ी लाल मीणा? क्या करेंगे अब गहलोत-डोटासरा

अमित शाह के साथ मिलकर राजस्थान में धमाका करने को तैयार किरोड़ी लाल मीणा? क्या करेंगे अब गहलोत-डोटासरा
राजस्थान
28 Jul 2026, 12:29 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Kirodi Lal Meena: राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान हुए पेपर लीक की जांच को लेकर अब कुछ भी बड़ा हो सकता है। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने इन मामलों पर व्यापक जांच की मांग की है। इसमें 2021 में हुई REET भर्ती परीक्षा भी शामिल है।

डोटासरा, सुभाष गर्ग, RPSC...किरोड़ी ने किसी को नहीं छोड़ा

सबसे बड़ी बात ये है कि किरोड़ी लाल मीणा ने अमित शाह को भेजे गए अपने इस लेटर में गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ सुभाष गर्ग का भी नाम लिया है। इसके अलावा राजीव गाँधी स्टडी सर्किल के बड़े सदस्यों, RPSC के पूर्व पदाधिकारियों, गहलोत के वक्त के CMO के कार्यालय के अधिकारियों का भी जिक्र कर आरोप लगाया है।

ED और CBI से कराई जाए जांच

किरोड़ी लाल मीणा ने इस पत्र में दावा किया है कि पूर्व मंत्री ने अपने बेटे के लिए पेपर लीक के जरिए 40 करोड़ रुपए की राशि इकट्ठी की है। REET-2021 भर्ती परीक्षा का जिक्र करते हुए इसमें लिखा गया है कि उस वक्त के शिक्षा मंत्री (गोविंद सिंह डोटासरा), RPSC के बड़े अधिकारियों की इसमें मिलीभगत रही। इन्हीं की वजह से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नियमों के इतर क्वेश्चन पेपर कोलकाता की सरस्वती प्रिंटिंग प्रेस में छपवाए।

इस लेटर में राजीव गांधी स्टडी सर्किल के शीर्ष अधिकारी कांग्रेस से जुड़े हैं। REET समेत कई पेपर लीक के सुराग इसी संस्था तक पहुंचे हैं। ऐसे में इसकी भी बड़ी जांच होनी चाहिए। किरोड़ी लाल मीणा ने अपने इस पत्र साथ कई दस्तावेज सबूत के तौर पर अटैच किए हैं। किरोड़ी का कहना है कि इन मामलों की जांच ED और CBI से कराई जाए और बड़े-बड़े नामों को गिरफ्तार किया जाए।

ये भी पढ़ें- आतंकी शहजाद भट्टी के चंगुल में कैसे फंसा बीकानेर का शख्स, पाकिस्तान पहुंचा रहा था भारत की सिम


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.