होम/national/cjp-ashutosh-ranka-demand-dharmendra-pradhan-resign-before-meeting

‘उम्मीद है कि आज धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा’, सरकार से दोबारा मीटिंग से पहले क्या बोली कॉक्रोच जनता पार्टी

‘उम्मीद है कि आज धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा’, सरकार से दोबारा मीटिंग से पहले क्या बोली कॉक्रोच जनता पार्टी
राष्ट्रीय
25 Jul 2026, 10:58 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

आज केंद्र सरकार से कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं की दूसरे दौर की बैठक होगी। इसमें उन्हें ये बताया जाएगा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आखिरकार क्या फैसला लिया गया है। इसी सवाल पर कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मीडिया से कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो हमें बता दें, फिर इस तरह की मीटिंग का कोई मतलब नहीं है। हम अपनी आगे की रणनीति पर काम करेंगे।

आज मीटिंग में मिल सकता है रिटर्न एग्रीमेंट

आशुतोष रांका ने कहा कि कल की बैठक में आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा और लीगल मामलों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। एक इन-प्रिंसिपल एग्रीमेंट हुआ था। रांका ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आज वो रिटर्न एग्रीमेंट भी मिल जाएगा लेकिन जो मुख्य मांग है- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं आया है। अगर वो इस्तीफा नहीं देते हैं, तो हमें बता दें, फिर इस तरह की मीटिंग का कोई मतलब नहीं है।

NTA के अधिकारियों की बर्खास्तगी पर क्या बोले

रांका ने केंद्र सरकार के NTA के 47 अधिकारियों को बर्खास्त करने पर उन्होंने कहा कि हमें बहुत सारी डिटेल्स देखनी होंगी लेकिन हम फिर से वही बात कर रहे हैं। जवाबदेही तो आखिर शिक्षा मंत्री की है, क्योंकि वे सभी पेपर लीक और NEET पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के लिए सीधे तौर पर ज़िम्मेदार हैं। उन्हें इस्तीफा देना होगा। हम लगातार दूसरे बड़े सुधारों पर चर्चा कर रहे हैं।

NTA का हो सकता है पुनर्गठन

बता दें कि बीती रात सरकार ने NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है। इनमें से कई के खिलाफ आपराधिक मामलों में केस दर्ज होगा। खबर है कि अगले महीने NTA का पुनर्गठन किया जा सकता है। परीक्षा के लिए आउटसोर्सिंग के लिए तरीके बदले जा सकते हैं। लेकिन ये सारे बदलाव विशेषज्ञों की कमेटी की सिफारिश के बाद ही होंगे।

ये भी पढ़ें- आखिर कैसे ACB ने पकड़ा भ्रष्टाचारी सरकारी वकील, रोहित गोदारा गैंग के मामलों की कमजोर पैरवी पर खाई थी घूस


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.