होम/national/cjp-protesters-nihang-sikh-clash-bjp-opposition-protest-in-parliament

कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों और निहंग सिखों में झड़प, संसद के बाहर पक्ष-विपक्ष का आमने-सामने प्रदर्शन

कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों और निहंग सिखों में झड़प, संसद के बाहर पक्ष-विपक्ष का आमने-सामने प्रदर्शन
राष्ट्रीय
23 Jul 2026, 02:28 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

जंतर-मंतर पर कॉक्रोच जनता पार्टी और निहंग सिखों के बीच तीखी झड़प हो गई। बीती शाम को जब ये निहंग सिख प्रदर्शन में आए थे तब तो इन प्रदर्शनकारियों ने इनका स्वागत किया था। लेकिन जब एक वीडियो वायरल हुआ और उसमें दो-तीन निहंग सिख पुलिस को इन प्रदर्शनकारियों की असलियत बताते हुए नजर आए कि ये लोग छात्र नहीं है, ये गुंडे हैं, ये कुछ नहीं सुन रहे हैं, कुछ सोच-समझ नहीं रहे हैं, बस पत्थरबाजी कर रहे हैं। इस वीडियो के बाद अब आज प्रदर्शनकारियों और निहंगों के बीच झड़प हो गई। हालांकि झड़प का पुख्ता कारण अभी सामने नहीं आया है।

संसद परिसर में पक्ष और विपक्ष का आमने-सामने प्रदर्शन

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के बाद स्थगित कराकर विपक्ष संसद परिसर में बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है लेकिन इस प्रदर्शन आज एक अनोखी बात ये हुई कि विपक्ष के सामने ही खड़े होकर, हाथों में ‘चर्चा के लिए तैयार’ लिखी तख्तियां लेकर सत्ता पक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया। इस पर प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने शर्मनाक बताया और कहा कि ये संसद नहीं चलने दे रहे हैं।

‘बीजेपी संसद तक नहीं चला पा रही है’

प्रियंका गाँधी ने कहा कि संसद परिसर में मीडिया से कहा कि आपने कभी देखा है हमारे लोकतंत्र की पूरे इतिहास में कि सरकार के सांसद बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी सरकार सदन चला ही नहीं पा रही हैं। ये बाहर खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये इनकी कमजोरी दिखा रहा है।

‘जब लाठीचार्ज हुआ तब चर्चा क्यों नहीं की’

वहीं राज्यसभा में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर बीजेपी चर्चा के लिए तैयार थी तो ये उसी दिन शुरू हो जाती जिस दिन हमने इसकी मांग की थी। तब वो तैयार क्यों नहीं हुए थे? उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज कराया। बीजेपी के लोगों ने खुद दरवाज़ा ब्लॉक कर दिया।

पीएम मोदी के बयान पर भी बयानबाजी

इधर पीएम मोदी के नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने वाले बयान पर भी सीजेपी और कांग्रेस ने तीखी आलोचना की है। सीजेपी ने पीएम मोदी के बयान को पोस्ट करते हुए लिखा कि, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना ही चाहिए। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि आप ही एक हैं जिनकी वजह से सबसे ज्यादा युवा और छात्र परेशान हुए हैं। आपने ही देश के एजूकेशन सिस्टम को नष्ट किया है।

ये भी पढ़ें- नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, युवाओं को नुकसान पहुंचाने वालों को नहीं बख्शेंगे


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.