जेपी नड्डा से मिले CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका, सामने आई तस्वीर

CJP Spokesperson Meet JP Nadda: नई दिल्ली में कॉक्रोच जनता पार्टी के जबरदस्त प्रदर्शन के बीच पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की है। सीजेपी ने जेपी नड्डा को अपनी मांगों का पत्र सौंपा है और ये भी कहा है कि जब तक ये मांगें पूरी नहीं हो जाती, पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा।
नड्डा ने कहा पार्टी के साथ उचित चर्चा की जाएगी
कॉक्रोच जनता पार्टी ने जेपी नड्डा के साथ सौरव दास और आशुतोष रांका की इस मुलाकात की फोटो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की है। जिसमें लिखा है कि दोपहर 12 बजे आशुतोष रांका और सौरव दास ने जेपी नड्डा से मुलाकात की है। जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया है कि इस पर पार्टी के साथ उचित चर्चा की जाएगी। हालांकि अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी मांगा
प्रवक्ताओं ने कहा कि हमने सीजेपी की मांगें उनके सामने रखी हैं, जिनमें धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा या उन्हें पद से हटाने की मांग भी शामिल है। जो ज्ञापन जेपी नड्डा को दिया गया है उसमें CJP ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को NEET 2026 पेपर लीक समेत कई परीक्षा विवादों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। CJP का आरोप है कि CBSE 12वीं पोर्टल में आई दिक्कतों और CUET परीक्षा में हुई देरी जैसे मामलों में भी शिक्षा मंत्रालय प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रहा है।
ये भी पढ़ें- अभिजीत दिपके को पुलिस ने जंतर-मंतर से उठाया! संसद के दरवाजे CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, छोड़ी गई आंसू गैस
इस लिंक को शेयर करें

