अभिजीत दिपके को पुलिस ने जंतर-मंतर से उठाया! संसद के दरवाजे CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, छोड़ी गई आंसू गैस

कॉक्रोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को पुलिस ने जंतर-मंतर से उठा लिया है। ऐसा दावा उनकी ही पार्टी ने किया है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस दावे का खंडन किया गया है। इधर कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारी संसद के गेट तक पहुंच गए। पहले से ही सुरक्षा में मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और गेट के भीतर घुसने की फिराक में इन लोगों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज भी किया गया।
प्रदर्शन के बीच गृह सचिव और IB की हाईलेवल मीटिंग
कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच राजधानी में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और इन प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए शासन और प्रशासन के बीच हाईलेवल मीटिंग चल रही है। गृह सचिव, दिल्ली पुलिस के कमिश्नर और IB चीफ इस बैठक में शामिल हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि अब बैठक के बाद कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है।
दिपके ने तोड़ा अनशन, CJP ने कहा- सरकार बातचीत को तैयार
इससे पहले अभिजीत दिपके का CJP ने अपने ऑफिशिएल सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें अभिजीत दिपके अपना अनशन तोड़ते हुए नजर आए थे। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक के कहने पर उन्होंने अनशन तोड़ा है। वहीं कॉक्रोच जनता पार्टी ने ये भी दावा कि सरकार उनके साथ बातचीत करने को राजी हो गई है।
दिपके के साथ उनके साथ अनशन पर बैठे AISA के तीन छात्रों नेहा, मनीष और आमीन ने भी अपना अनशन तोड़ दिया है। इनसे मिलने के लिए प्रशांत भूषण, शबाना आजमी, सांसद अमराराम और शबाना आजमी भी मिलने पहुंची थीं।
जेपी नड्डा से करेंगे बातचीत
सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने मीडिया से कहा कि सरकार की तरफ से बातचीत के लिए ऑफर आया। जिसके बाद सौरव दास और आशुतोष रांका, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने गए। हालांकि उनके मुलाकात हुई या नहीं और हुई तो मुलाकात में क्या बातचीत हुई, ये अभी तक सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें- 3 बजे तक 4 बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही, हंगामे से बाज नहीं आ रहा विपक्ष
इस लिंक को शेयर करें

