होम/national/cockroach-janta-party-protest-in-delhi-jantar-mantar

फेल रहा कॉकरोज जनता पार्टी का जेन-जी आंदोलन! काला हिट लेकर बड़ी संख्या में पहुंची जनता

फेल रहा कॉकरोज जनता पार्टी का जेन-जी आंदोलन! काला हिट लेकर बड़ी संख्या में पहुंची जनता
राष्ट्रीय
06 Jun 2026, 04:05 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

CJP Protest in Jantar Mantar: बीते कुछ वक़्त से चर्चा में बनी कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन में कॉकरोचेज़ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। लेकिन मौके पर सिर्फ एक ही प्रदर्शन नहीं चल रहा। एक तरफ कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में हज़ारों युवा धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफ़ा मांग रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ, CJP के विरोध में कई व्यक्ति लाल हिट और काला हिट लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक स्थानीय प्रशासन से परमिशन मिलने के बाद जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने बैठे हुए हैं। लेकिन ये प्रदर्शन एक तरफ़ा नहीं है। प्रदर्शन में से तीन तरह की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं।

पहली तस्वीर

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि बीते कुछ वक़्त में नीट पेपर लीक, CUET एग्जाम, CBSE और अन्य कई बड़ी परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है, जिसके लिए धर्मेन्द्र प्रधान को इसकी ज़िम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए। प्रदर्शन में अभिजीत दिपके भी भीमराव आंबेडकर की एक किताब लेते हुए पहुंचे और कुछ समय बाद अब सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं।

दूसरी तस्वीर

दूसरी तरफ, इसी प्रदर्शन के साथ कुछ अन्य प्रदर्शनकारी भी हैं जो अभिजीत दिपके और CJP का विरोध कर रहे हैं। जब से अभिजीत दिपके एयरपोर्ट से उतरे हैं, तभी से कई लोगों द्वारा उनके आगे पीछे काला हिट और लाल हिट लेकर अभिजीत का विरोध किया जा रहा है। प्रदर्शन स्थल पर भी कई लोग इसी तरह अभिजीत और कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध करने में लगे हुए हैं।

तीसरी तस्वीर

कुछ लोग इस प्रदर्शन के बीच भी अपने फायदे के लिए अवसर खोज चुके हैं और प्रदर्शन के लिए कॉकरोच फेस मास्क, मैं हूँ कॉकरोच के पोस्टर और टी-शर्ट बेच रहे हैं और पार्टी से जुडी अन्य merchandise बेचकर पैसे कमा रहे हैं।

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि पिछले 10-15 सालों से इस सरकार ने लोगों को हिन्दू-म,मुस्लिम की राजनीति में फंसा रखा है। ऐसा करने से कभी किसी को नौकरी नहीं मिली। साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि हम कीड़े-मकोड़े ज़रूर हैं, लेकिन अपनी लड़ाई लड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- भीलवाड़ा में गांव वालों के बीच खाट पर बैठे भजनलाल ने सुनी समस्याएं, गहलोत-पायलट पर भी कसा तंज

कंटेंट- दुष्यंत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.