होम/national/congress-slams-bjp-6-army-personnel-name-who-died-in-operation-sindoor

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद 6 जवानों के नाम आने पर शुरू सियासत, कांग्रेस बोली- बीजेपी सरकार ने संसद को गुमराह किया

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद 6 जवानों के नाम आने पर शुरू सियासत, कांग्रेस बोली- बीजेपी सरकार ने संसद को गुमराह किया
राष्ट्रीय
27 Jun 2026, 02:03 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Operation Sindoor: बीते दिन केंद्र सरकार ने पिछले साल हुए ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सेना के 6 जवानों के नाम जारी किए थे। जिस पर अब सियासत शुरू हो गई है। विपक्ष ने केंद्र सरकार पर गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि जब ये ऑपरेशन सिंदूर हुआ था और इसकी जानकारी जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में खड़े होकर पूरे देश को दी थी। तब उन्होंने ये क्यों कहा था कि पाकिस्तान पर किए गए इस ऑपरेशन सिंदूर में एक भी भारतीय जवान की मौत नहीं हुई है।

“संसद में देश के रक्षा मंत्री ने जनता से बोला झूठ”

कांग्रेस नेता और पार्टी की सोशल मीडिया की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अब मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के नाम साझा किए हैं। इसका मतलब राजनाथ सिंह ने बतौर रक्षा मंत्री 28 जुलाई, 2025 को भरी संसद में झूठ बोलता था कि एक भी क्षति नहीं हुई है।“

श्रीनेत ने कहा कि ”इस तरह उन्होंने संसद को जानबूझकर गुमराह किया गया था। ये सदन की अवमानना और breach of parliamentary privilege के साथ-साथ उन शहीदों का कितना बड़ा अपमान है जिनकी शहादत को इस सरकार ने अपनी फ़र्ज़ी छवि के चक्कर में संसद में नकार दिया। लानत है।“

मई 2025 में चलाया गया था ऑपरेशन

गौरतलब है कि मई 2025 में भारत ने पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने के लिए ऑपेरशन सिंदूर चलाया था। जिसमें थल सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए थे। इसमें भारत की थल और वायुसेना के जवानों को भी क्षति पहुंची थी।

इनमें जो 6 जवान शहीद हुए थे। उनके नाम बीते दिन केंद्र सरकार ने नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर सार्वजनिक किए। इनके नाम स्मारक की दीवार 3D पर साल 2025 के सेक्शन पर लिखे गए हैं। इनके नाम हैं-

सूबेदार मेजर पवन कुमार (Army)

राइफलमैन सुनील कुमार, वीर चक्र (Army)

लांस नायक दिनेश कुमार (Army)

एविएशन टेक्नीशियन मुरलीनायक (Army)

हवलदार सुनील कुमार सिंह (Army)

सार्जेंट सुरेंद्र कुमार, वायु मेडल (Airforce)

ये भी पढ़ें- धुएं से LPG गैस तक...उज्जवला योजना से कैसे बदली महिलाओं की जिंदगी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.