सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने का हाईकोर्ट का आदेश, घायल छात्रों से जेपी नड्डा ने की मुलाकात

CJP Protest: कॉक्रोच जनता पार्टी मंगलवार को भी जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी हुई है। इधर दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक मेदांता प्रशासन सोनम वांगचुक के इलाज के लिए वरिष्ठ डॉक्टर्स का एक पैनल बनाएगा। बता दें कि ये दिल्ली हाइकोर्ट ने ये आदेश वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंगमो की याचिका पर दिया है।
जेपी नड्डा ने घायलों से की मुलाकात
इधर बीती 20 जुलाई को कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में घायल हुए छात्रों से मिलने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा RML अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां पर घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स से मुलाकात की और छात्रों की इलाज की जानकारी ली। उन्होंने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में घायलों से मुलाकात भी की।
120 पुलिसकर्मी भी घायल
सीजेपी के बीते दिन के प्रोटेस्ट की कई भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं। एक तरफ का प्रदर्शनकारी पुलिस के बेरहम रवैए की शिकायत कर रहे हैं। उन पर बेदर्दी से लाठीचार्ज और मारपीट के आरोप लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एडिशनल DCP आनंद कुमार मिश्रा ने कहा कि लगभग 115 से 120 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कई सीनियर अधिकारी भी घायल हैं और खुद उनके हाथ में चोट आई है। इसकी जांच चल रही है और आरोपियों पर FIR दर्ज की जा रही है।
राहुल गांधी ने कहा- कल जो हुआ उसके लिए पीएम ने माफी तक नहीं मांगी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने कहा कि कल जो हुआ पीएम मोदी ने जो माफी तक नहीं मांगी है। युवा शिक्षा और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ विरोध ये छात्र कर रहे हैं। प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं। उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।
सरकार को दया नहीं आती इन बच्चों पर- डिंपल यादव
वहीं सांसद डिंपल यादव ने कहा कि बच्चे ये बताना चाहते थे सरकार का सिस्टम बीमार पड़ गया है और उनके हित में नहीं सोचा जा रहा है। लेकिन उन्हें तो पुलिस की लाठियां खानी पड़ी हैं। सरकार को इन बच्चों पर क्या जरा भी दया नहीं आती।
कितने छात्रों पर FIR हुई, पता लगाएंगे- केजरीवाल
वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल के आंदोलन में सिर्फ एक छात्र गंभीर घायल हुआ है। उसका इलाज चल रहा है। सभी घायलों और पुलिसकर्मियों को छुट्टी दे दी गई है। हमारे पास कोई आधिकारिक आंकड़े नहीं है। हम इसके लिए पुलिस स्टेशन जाएंगे और पता लगाएंगे कि कितनी FIR दर्ज गै और कितने स्टूडेंट्स को गैर कानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है।
ये भी पढ़ें- ‘बच्चों को भड़काएं नहीं’, नीट पेपर लीक पर पहली बार बोले पीएम मोदी
इस लिंक को शेयर करें

